अलग-अलग शादियों के लिए अलग-अलग ड्रेस
मेना मसूद ने इंस्टाग्राम पर एमिली शाह के साथ एक पोस्ट में अपनी शादी की एक झलक दिखाई। उन्होने पोस्ट में लिखा 'हमारे सपनों की शादी।' वीडियो में देखा जा सकता है कि एमिली ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी के लिए लाल साड़ी पहनी और मेना ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी।
दोनों ने ईसाई रीति-रिवाज से शादी के लिए सफेद कपड़े पहने। शादी की रस्मों में ढोल और बारात से लेकर संगीत तक सब कुछ शामिल था।
यह खबर भी पढ़ें:
Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने तृप्ति डिमरी के साथ किया सफर, वायरल हो रहा स्पेन की सड़कों का वीडियो
2018 में मिले थे मेना और एमिली
अभिनेता मेना मसूद और एमली शाह साल 2018 में लॉस एंजिल्स के एक आर्टिस्ट-डेटिंग ऐप पर मिले थे। लगभग एक साल के बाद दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा। एक दूसरे को चार साल तक डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया।