गोल्ड ज्वैलरी फ्लॉन्ट करती दिखीं मोनालिसा
मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है। एक्ट्रेस ने अपना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे गुलाबी और सफेद रंग की लहरिया प्रिंट साड़ी में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने सोने के पारंपरिक गहने पहने हैं। मोनालिसा आशा भोसले के गाने 'आओ हुजूर' पर डांस करती दिख रही हैं। उन्होने कैप्शन लिखा है, 'फीलिंग ब्लेस्ड'।
मोनालिसा का करियर
मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। हालांकि, उन्हें अपने स्टेज नाम मोनालिसा से जाना जाता है। भोजपुरी इंडस्ट्री का वे चर्चित नाम हैं। उन्होंने सौ से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने हिंदी, बंगाली, ओडिया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। निजी जिंदगी की बात करें तो मोनालिसा की शादी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत से हुई है। सोशल मीडिया पर मोनालिसा की अच्छी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 60 लाख लोग फॉलो करते हैं।