फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार के साथ फोटो खिंचवाने आया दिव्यांग फैन, सिक्योरिटी ने शर्ट पकड़कर घसीटा; देखें वायरल वीडियो

Thu, 06 Nov 2025 12:11 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar Snapped At Airport: बुधवार को खिलाड़ी कुमार अक्षय और उनकी अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू जंगल' की एक्ट्रेस दिशा पाटनी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान एक दिव्यांग शख्स अक्षय के पास फोटो खिंचाने के लिए आया। 
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान अक्षय के साथ उनकी आने वाली फिल्म  'वेलकम टू द जंगल' की एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी मौजूद थीं। दोनों साथ में ही एयरपोर्ट पर कैप्चर हुए। इस दौरान अक्षय के पास एक दिव्यांग शख्स फोटो खिंचाने के लिए आया। इसके बाद क्या कुछ हुआ, चलिए जानते हैं। 
विज्ञापन


अक्षय के पास आया दिव्यांग व्यक्ति
अक्षय कुमार और दिशा पाटनी इस दौरान कैजुअल लुक में दिखे। इस दौरान अक्षय को ऑल ब्लैक लुक में स्पॉट किया गया तो वहीं, दिशा चॉकलेट ब्राउन ट्राउजर और व्हाइट टैंक टॉप पहने हुए नजर आईं। अक्षय जब पैपराजी कैमरों के आगे स्पॉट हुए तो उनके पास एक दिव्यांग शख्स फोटो खिंचाने के लिए आया। अक्षय ने उस शख्स की पीठ पर हाथ रख तो दिया लेकिन वो काफी जल्दी में नजर आए। अक्षय ने इस दौरान इतना भी ध्यान नहीं दिया कि उनकी सिक्योरिटी टीम ने तुरंत शख्स को वहां से दूर कर दिया। हालांकि इस दौरान लोगों को अक्षय के चेहरे पर ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखी और उन्होंने तरह-तरह के कमेंट्स करना शुरू कर दिया। 
 


लोगों ने की अक्षय कुमार की आलोचना 
वीडियो के सामने आते ही फैंस ने ढेरों कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा-  अक्षय कुमार ने अपने आप से इग्नोर किया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- अक्षय कुमार ने सही नहीं किया। अगर उनकी जगह बड़े भाई होते तो कभी ऐसा नहीं होता। खानों में खान सलमान खान। वहीं एक और यूजर ने लिखा- ऐसा सलमान खान बिल्कुल भी नहीं करते। साफ है लोगों को अक्षय का यूं जल्दबाजी वाला रवैया बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। उन्हें सलमान खान की याद आ गई जो एयरपोर्ट पर अक्सर फैंस को देखकर उनके साथ फोटो खिंचाने के लिए रुक जाते हैं। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: विद्युत जामवाल को देखकर उड़ाया था मजाक, ‘स्ट्रीट फाइटर’ के को-एक्टर एंड्रयू शुल्ज ने साझा किया सेट का किस्सा



पहली बार साथ नजर आएंगे दिशा और अक्षय
बता दें अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के सॉन्ग एक ऊंचा लंबा कद की छोटी सी वीडियो साझा की है। उस क्लिप को देखने के बाद फैंस दिशा और अक्षय की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें