कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन ने खास अंदाज में दिवाली मनाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह एक पिल्ले को चूम रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा 'हर दिवाली को एक छोटे से आर्यन की जरूरत होती है! अब तक का सबसे अच्छा दिवाली उपहार।
हमारे परिवार के नए सदस्य से मिलें। कटोरी की छोटी बहन चटोरी'
कृति सेनन
कृति सेनन ने अपने करीबी लोगों के साथ दिवाली मनाई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है 'प्यार, रोशनी, हंसी, लोगों से घिरे रहना, सुबह तक पंजाबी संगीत पर नाचना बहुत पसंद है! क्या यह साल का सबसे अच्छा समय नहीं है?'
रश्मिका मंदाना
दिवाली के मौके पर अपनी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए रश्मिका मंदाना ने लिखा है 'दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी को हमेशा प्यार और रोशनी भेजती हूं।'
मौनी रॉय-दिशा पाटनी
दिवाली के मौके पर मौनी रॉय ने पूजा की है और अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'शुभ दीपावली।' मौनी के साथ दिशा पाटनी ने भी पूजा की है और दिवाली मनाई है।
वरुण धवन
वरुण धवन ने एथनिक ड्रेस में दिवाली मनाई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है 'दिवाली की शुभकामनाएं।'
शरवरी वाघ
अभिनेत्री शरवरी वाघ ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है 'पंजाब वाली दिवाली की शुभकामनाएं। शुभ दीपावली।'