फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: अक्षय ने असिन को लेकर किया खुलासा, बोले- अभिनेत्री पर जान छिड़कते हैं उनके दूल्हे राजा राहुल

Wed, 22 May 2024 05:27 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


अक्षय कुमार और असिन ने एक साथ फिल्म 'खिलाड़ी 786' में एक साथ काम किया था। इस फिल्म के सेट से ही असिन की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी और अक्षय कुमार ने दोनों को मिलवाने में अहम योगदान निभाया था। अक्षय ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने असिन को अपने दोस्त राहुल से मिलवाया था।
विज्ञापन
अक्षय कुमार असिन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अभिनय के अलावा दोस्ती निभाने के लिए भी मशहूर हैं। खिलाड़ी कुमार को यारों के यार के रूप में भी जाने जाते हैं। शायद कम ही लोगों को पता होगा कि साउथ की सुपर स्टार असिन के पति राहुल शर्मा और अक्षय कुमार एक-दूसरे के सबसे खास दोस्त हैं। खुद अक्षय कुमार ने शिखर धवन के शो में इस बात का खुलासा किया। आइए आपको बताते हैं अक्षय कुमार ने असिन और उनके पति राहुल शर्मा के बारे में क्या कुछ कहा है। 
विज्ञापन


असिन की शादी में निभाया खास रोल 
अक्षय कुमार और असिन ने एक साथ फिल्म 'खिलाड़ी 786' में एक साथ काम किया था। इस फिल्म के सेट से ही असिन की लवस्टोरी की शुरुआत हुई थी और अक्षय कुमार ने दोनों को मिलवाने में अहम योगदान निभाया था। अक्षय ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने असिन को अपने दोस्त राहुल से मिलवाया था। कुछ साल डेट करने के बाद असिन और राहुल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। 

Maya Miriga: 40 साल बाद फिर चर्चा में आई उड़िया फिल्म 'माया मिरिगा', 1984 में मचाया था धमाल
विज्ञापन


असिन के पति अक्षय से साझा करते हैं हर खुशी 
शिखर धवन के शो में अक्षय कुमार ने असिन और राहुल शर्मा के रिश्तों के बारे में बातें करते हुए कहा, 'राहुल असिन और अपनी बेटी से बेहद प्यार करते हैं। राहुल असिन को देवी की तरह मानते हैं। वे उनपर जान छिड़कते हैं'। वहीं राहुल शर्मा ने भी अक्षय कुमार के लिए एक वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करके भेजा था जिसमें उन्होंने बताया था कि अक्षय वे पहले शख्स थे जिनको उन्होंने कॉल करके अपनी बेटी के बारे में बताया था। अक्षय कुमार सब छोड़कर सबसे पहले असिन और उनकी बेटी को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन


फिटनेस के लिए गुरमीत का समझौता, 14 साल से नहीं खाया समोसा

असिन और राहुल के बीच सब ठीक है 
पिछले दिनों अफवाहों का बाजार गर्म था कि असिन और राहुल के बीच में सब ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के बीच तलाक होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। असिन और राहुल एक-दूसरे के साथ काफी खुश हैं। वे सोशल मीडिया से दूर अपनी खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें