फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sky Force On Ott: ओटीटी पर रिलीज होने जा रही 'स्काई फोर्स', जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

Wed, 19 Mar 2025 02:58 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sky Force On Ott: साल 2025 की सुपरहिट फिल्म 'स्काई फोर्स' सिनेमाघरों में रिलीज के लगभग दो महीने बाद अब अपने डिजिटल रिलीज के लिए तैयार है। जानिए किस प्लेटफॉर्म पर किस तारीख से ले सकेंगे इस फिल्म का मजा।
विज्ञापन
स्काई फोर्स - फोटो : इंस्टाग्राम-@maddockfilms
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की देशभक्ति के रंग में रंगी एक्शन फिल्म 'स्काई फोर्स' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है। 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म अब रिलीज के लगभग दो महीने बाद ओटीटी पर आने जा रही है। इसकी जानकारी खुद ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से दी गई है।

प्राइम वीडियो ने दी जानकारी

विज्ञापन

'स्काई फोर्स' के ओटीटी पर आने का इंतजार लोग काफी दिनों से कर रहे थे। अब वो तारीख आ गई है जब 'स्काई फोर्स' डिजिटल रिलीज होने जा रही है। फिल्म 21 मार्च से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। इस बात की जानकारी खुद प्राइम वीडियो की ओर से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी गई। प्राइम वीडियो ने अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों थिरकते दिख रहे हैं। इसके कैप्शन में प्राइम वीडियो ने लिखा है, “आप जानते हैं क्या लैंड होने जा रहा है? 'स्काई फोर्स' 21 मार्च से प्राइम वीडियो पर।”
 




यह खबर भी पढ़ें: Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने की ब्रिटिश शो ‘एडोलसेंस’ की तारीफ, नेटफ्लिक्स इंडिया को बताया भ्रष्ट और बेईमान

 

पहले रेंट पर उपलब्ध थी फिल्म

विज्ञापन

'स्काई फोर्स' प्राइम वीडियो पर पहले से भी उपलब्ध थी, लेकिन तब ये रेंट पर थी। यानी प्राइम वीडियो के सब्सक्रिप्शन के बाद भी आपको इसे देखने के लिए पैसे देने पड़ते, लेकिन अब ये फिल्म 21 मार्च से प्राइम वीडियो के यूजर्स के लिए मौजूद रहेगी।

यह खबर भी पढ़ें: Esha Deol: क्या बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन को डेट कर रही थी ईशा देओल? जानें अभिनेत्री ने क्या कहा

1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध पर आधारित है फिल्म
'स्काई फोर्स' 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध में पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के पहले हवाई हमले पर आधारित है। संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वीर पहाड़िया मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। ये वीर पहाड़िया की पहली फिल्म है। इन दोनों के अलावा फिल्म में सारा अली खान, निम्रत कौर, शरद केलकर और वरुण बडोला भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म की कहानी निरेन भट्ट, कार्ल ऑस्टिन, आमिल कीयान खान और संदीप केवलानी ने लिखी है। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें