फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Housefull 5 Box Office Collection: पहले दिन ‘हाउसफुल 5’ ने ठीक-ठाक कमाई, अक्षय की फिल्म ने छापे इतने करोड़

Fri, 06 Jun 2025 10:14 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Housefull 5 BO Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। पहले दिन फिल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया है, चलिए आपको बताते हैं। 

विज्ञापन
1 of 5
हाउसफुल 5 - फोटो : एक्स

अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है और पहले दिन की कमाई ने फिल्म की मजबूत शुरुआत का संकेत भी दे दिया है। इस फिल्म में लंबी चौड़ी स्टारकास्ट नजर आ रही है जिसमें जैकलीन फर्नांडिस से लेकर नरगिस फाकरी, सोनम बाजवा, संजय दत्त, रितेश देशमुख जैसे कलाकार शामिल हैं। 

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
'हाउसफुल 5' मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहले दिन फिल्म ने कितनी की कमाई? 
6 जून 2025 को रिलीज हुई इस मल्टीस्टारर फिल्म ने पहले ही अच्छी खासी कमाई की है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक खबर लिखे जाने तक फिल्म ने पहले दिन 21.92 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। हालांकि ये आकंड़ा कुछ और शोज के बाद और भी ऊपर जा सकता है। फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी करीब 21% रही, जिसमें दोपहर के शोज ने सबसे ज्यादा दर्शक खींचे।

विज्ञापन

‘हाउसफुल 5’ में नजर आया आधा बॉलीवुड
हाउसफुल 5 अब तक की सबसे बड़ी और सबसे महंगी कॉमेडी फिल्म मानी जा रही है। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, संजय दत्त, नाना पाटेकर और अभिषेक बच्चन जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं। वहीं फीमेल लीड में जैकलीन फर्नांडिस, कृति सेनन, सोनम बाजवा और चित्रांगदा सिंह जैसे नाम हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह नजर आ रहा है और इसकी स्टारकास्ट ही इसकी सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Housefull 5: अक्षय-रितेश की जोड़ी कब-कब हुई हिट, ‘हाउसफुल 5’ से पहले फ्रेंचाइजी की फिल्मों ने कितने कमाए?

4 of 5
हाउसफुल 5 - फोटो : एक्स
2010 में शुरू हुई हाउसफुल फ्रेंचाइजी 
हाउसफुल फ्रेंचाइजी की बात करें तो इसकी शुरुआत साल 2010 में हुई थी। पहले पार्ट ने अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण और रितेश देशमुख जैसे सितारों के दम पर दर्शकों को खूब हंसाया और करीब 75 करोड़ की कमाई कर अपनी अलग पहचान बनाई। ये फिल्म फैमिली एंटरटेनमेंट की परिभाषा बन गई थी और इसके किरदार दर्शकों को आज भी याद हैं। फिलहाल पहले दिन के बॉक्स ऑफिस नतीजे सकारात्मक हैं और अगर यही रफ्तार बनी रही तो वीकेंड तक यह फिल्म बड़ी हिट साबित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म पर यूजर्स का क्या रिएक्शन?
कई लोगों ने फिल्म को देखने के बाद सलाह दी है कि फिल्म के पहले 5 मिनट काफी महत्वपूर्ण हैं और उन्हें किसी भी कीमत पर मिस न करें। कुछ यूजर्स ने फिल्म की ओपेनिंग शानदार बताया और इसे बिल्कुल भी मिस न करने वाला बताया। ‘हाउसफुल 5’ को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर कई वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें सुबह-सुबह ही थिएटर के बाहर फिल्म के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगी दिख रही हैं। जो दर्शाती हैं कि फिल्म को लकर लोगों में क्रेज है।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें