फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हैवान’ के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग शुरू, अक्षय कुमार ने शेयर किया वीडियो; सैफ अली खान के बारे में कही ये बात

Wed, 08 Oct 2025 05:27 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म 'हैवान' के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने एक खास वीडियो भी साझा किया है। 

विज्ञापन
अक्षय कुमार और सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की आगामी फिल्म 'हैवान' को लेकर दर्शकों में काफी रोमांच बना हुआ है। आज बुधवार को अक्षय कुमार ने जानकारी दी है कि उन्होंने इस फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है। अभिनेता ने एक वीडियो पोस्ट शेयर करते हुए सैफ अली खान के बारे में कुछ बातें भी कही हैं। चलिए जानते हैं पूरी खबर। 

अक्षय कुमार ने शेयर किया खास वीडियो 

विज्ञापन

अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेता एक ब्लैक कलर की चार पहिया गाड़ी के पीछे से हस्यमयी तरीके से एंट्री लेते हैं। उनके आंखें एक अलग ही जोश और खतरनाक पल को दर्शाती नजर आ रही हैं। साथ ही बैकग्राउंड म्यूजिक दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। आपको बताते चलें कि अक्षय ने ये वीडियो अपनी आगामी फिल्म 'हैवान' के सेट से शेयर की है, जिसके आखिरी शेड्यूल की शूटिंग शुरू हो गई है। 
 


सैफ अली खान के लिए लिखी खास बातें
इस वीडियो पोस्ट को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, ‘हैवान का आखिरी शेड्यूल। क्या शानदार सफर रहा है। इस किरदार ने मुझे कई तरह से प्रेरित किया। साथ ही इसने हैरान भी किया है। प्रियदर्शन सर का हमेशा आभारी रहूंगा, आपके सेट घर जैसे लगते हैं। साथ ही सैफ अली खान का हंसी, सहजता और पर्दे पर उन सभी सहज पलों के लिए शुक्रिया।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: ‘अच्छा खिलाड़ी आया है’, मालती चाहर के तेवर देखकर बोले अमाल मलिक, गौरव खन्ना से हुई झड़प

एक नजर हैवान फिल्म पर
आगामी फिल्म हैवान का निर्देशन प्रियदर्शन द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस ने थेस्पियन फिल्म्स के सहयोग से किया है। वहीं इसे वेंकट के नारायण और शैलजा देसाई फेन ने संयुक्त रूप से निर्मित किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें