बॉलीवुड की सबसे हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक हाउसफुल एक बार फिर से दर्शकों को हंसी का फुल डोज देने के लिए तैयार है। ‘हाउसफुल 5’ का ट्रेलर अब सामने आ चुका है और इसे देखकर फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। फिल्म में एक बार फिर से अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की जोड़ी धमाल मचाने को तैयार है। साथ ही इस बार कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए कई नए चेहरे भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख से लेकर संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा नजर आ रही हैं।
फिल्म के ट्रेलर में एंटरटेनमेंट भरपूर
साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं तरुण मनसुखानी। ट्रेलर की बात करें तो यह शुरू से लेकर आखिर तक पूरी तरह से एंटरटेनमेंट से भरा हुआ है। ट्रेलर में कॉमिक टाइमिंग, रंगीन लोकेशंस और फुल ऑन मसाला देखने को मिला है।
यहां देखें ट्रेलर