फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: सेट पर डायलॉग याद नहीं करते अक्षय, बल्कि ऐसे देते हैं शॉट, फरीदा जलाल ने उठाया राज से पर्दा

Fri, 14 Jun 2024 11:35 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फरीदा जलाल से भूमि पेडनेकर के इस खुलासे के बारे में पूछा गया कि अक्षय कुमार कैमरे के पीछे लगे एक व्हाइट बोर्ड पर अपने डायलॉग पढ़ते हैं तो फरीदा ने कहा कि यह सच है।
 
विज्ञापन
फरीदा जलाल-अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार सेट पर समय से आने के लिए मशहूर हैं। वे बेहद कम दिनों में ही फिल्म के लिए अपने हिस्से की शूटिंग कर लेते हैं। अपनी कुशल कार्यशैली की वजह से अक्सर उनकी तारीफ होती है, लेकिन अपने काम को समय पूरा और बेहतरीन तरीके से करने के लिए उनके पास अपनी कुछ प्रक्रियाएं हैं, जिन्हें प्रयोग कर अक्षय अपना काम जल्दी पूरा करते हैं। वहीं अब उन्हीं में से एक का खुलासा दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल ने किया है। उन्होंने बताया कि अक्षय सेट पर कैमरे के पीछे लगे एक सफेद बोर्ड से अपने संवाद पढ़ते हैं।

विज्ञापन


पहले ऐसा नहीं करते थे अक्षय
फरीदा जलाल अभिनेता अक्षय के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फरीदा से जब भूमि पेडनेकर के इस खुलासे के बारे में पूछा गया कि अक्षय कैमरे के पीछे लगे एक व्हाइट बोर्ड पर अपने डायलॉग पढ़ते हैं। फरीदा ने कहा कि यह सच है। उन्होंने जवाब दिया, 'पहले ऐसा नहीं था। मैंने उनके साथ बहुत सारी फिल्में की हैं। 'एलान', 'अफलातून', 'दिल तो पागल है' फिल्में की हैं। अक्षय बिल्कुल भी ऐसे नहीं थे। अब हो गए। उन्होंने बहुत सारी फिल्में की हैं, बहुत सारे अवॉर्ड जीते हैं, उन्होंने बहुत सारे डायलॉग्स सीखे और बोले हैं।'

अक्षय को किया सलाम
फरीदा ने आगे कहा, 'अब होता है, उन्हें इतना तो दीजिए, वरना वे इतने परफेक्ट हैं। वे ये कैसे करते हैं? ये उनका टैलेंट है कि आपको पता ही नहीं चलता कि वे अपने डायलॉग्स पढ़ रहे हैं। उनको सलाम है, मैं ऐसा नहीं कर पाऊंगी। मैं कभी भी एक ही समय पर संवाद पढ़ने और अभिनय करने में सक्षम नहीं हो पाऊंगी, लेकिन वे इसे संभाल लेते हैं और अच्छे से करते हैं। यह क्रेडिट इस आदमी को दे दो, बहुत बढ़िया, क्या बात है।'
विज्ञापन


भूमि पेडनेकर ने भी किया था खुलासा
दरअसल, भूमि पेडनेकर ने पहले बताया था कि कैसे अक्षय शॉट देते समय क्यू कार्ड से अपने संवाद पढ़ते हैं। भूमि ने इसे उनकी प्रतिभा और कला भी बताई थी।। भूमि ने कहा कि लोगों को जो लगता है उसके विपरीत अक्षय वास्तव में पहले से ही अपनी लाइनें याद कर लेते हैं, लेकिन टेक के दौरान एक व्यक्ति बोर्ड पर उनके संवादों को पकड़े रहता है। अक्षय सर वास्तव में अपनी लाइनें याद कर लेते हैं। मैंने उनसे पूछा, ‘आपके पास यह क्यों है?’ उन्होंने कहा, ‘ताकि मैं उस पल में रहूं’ तो मुझे लगा, शायद यह उनकी प्रक्रिया है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें