फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannappa: जिस हार्ड ड्राइव में थे 'कन्नप्पा' के वीएफएक्स वो हुई चोरी, फिल्म की रिलीज से महीनेभर पहले हुआ खेला

Tue, 27 May 2025 07:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kannappa Hard Drive Stolen: फिल्म 'कन्नप्पा' की रिलीज को ठीक एक महीना बाकी बचा है। इससे पहले फिल्म की हार्ड ड्राइव चोरी हो गई है। इसी में फिल्म के महत्वपूर्ण वीएफएक्स थे।
विज्ञापन
अक्षय कुमार-कन्नप्पा - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार, प्रभास और मोहनलाल जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कन्नप्पा' की रिलीज को सिर्फ एक महीना बाकी है। फिल्म की रिलीज से महीनाभर पहले इसकी हार्ड ड्राइव चोरी हो गई है। फिल्म के एग्जीक्यूटिव निर्माता ने हैदराबाद के फिल्म नगर पुलिस स्टेशन में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। इसी हार्ड डिस्क में फिल्म के अहम वीएफएक्स सीन हैं।

विज्ञापन

कन्नप्पा - फोटो : यूट्यूब
शिकायत हुई दर्ज
निर्माता की ओर से फिल्म वीएफएक्स सीन वाली हार्ड डिस्क की चोरी का आरोप लगाया गया है। 'कन्नप्पा' के निर्माता ने अज्ञात लोगों द्वारा हार्ड डिस्क चोरी करने का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने मामला दर्ज किया है। 'कन्नप्पा' माइथोलॉजिकल एपिक है,  जो भगवान शिव के महान भक्त की कहानी पर आधारित है। 

मामले की हो रही जांच
फिल्म 'कन्नप्पा' में विष्णु मांचू लीड रोल में हैं। फिल्म नगर पुलिस स्टेशन के एक इंस्पेक्टर के मुताबिक, अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर ऑफिस में प्रवेश किया और 'कन्नप्पा' फिल्म के वीएफएक्स सीन वाली एक हार्ड डिस्क चुरा ली। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक फिल्म नगर पुलिस स्टेशन के एक इंस्पेक्टर ने कहा, 'कल हमें कार्यकारी निर्माता विजय कुमार रेड्डी से शिकायत मिली, जिसमें आरोप लगाया गया कि अज्ञात लोगों ने कार्यालय में प्रवेश किया और 'कन्नप्पा' फिल्म के वीएफएक्स सीन वाली हार्ड डिस्क चुरा ली। हमने मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं'।

Akshay Kumar: 'हाउसफुल 5' के इवेंट में फीस के सवाल पर भड़के अक्षय, बोले- तुझे क्यों बताऊं? रेड डालेगा क्या?
विज्ञापन

इस दिन होगी रिलीज
फिल्म 'कन्नप्पा' अपनी रिलीज से पहले काफी चर्चा बटोर रही है। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, मोहनलाल और प्रभास भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है। यह फिल्म 27 जून को रिलीज होगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें