फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: AI द्वारा तैयार किए गए अपने वीडियो पर अक्षय ने जताई नाराजगी, लोगों से की सावधानी बरतने की अपील

Tue, 23 Sep 2025 04:29 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar On AI Videos: अक्षय कुमार ने अपने वायरल एआई द्वारा तैयार किए गए वीडियो पर नाराजगी जताई है। जानिए अक्षय ने क्या कुछ कहा।
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को मिल रही प्रशंसा से उत्साहित हैं। इस बीच अब अभिनेता ने एआई से बनाई गई उनकी एक वीडियो पर नाराजगी जताई है। साथ ही इसको लेकर स्पष्टीकरण जारी करते हुए इस तरह की खबरों का खंडन करने की बात कही है। दरअसल, एक वीडियो में अक्षय को महर्षि वाल्मीकि की भूमिका में दिखाया गया है। अब अभिनेता ने सोशल मीडिया पर इन दावों का खंडन किया और इस तरह की छेड़छाड़ की गई सामग्री के तेजी से फैलते प्रसार पर चिंता व्यक्त की।

अक्षय ने दी सफाई, बोले- फर्जी हैं वीडियो

विज्ञापन

अक्षय ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इस मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने लिखा, ‘मुझे हाल ही में एक फिल्म के ट्रेलर के कुछ AI-जनरेटेड वीडियो मिले हैं, जिनमें मुझे महर्षि वाल्मीकि की भूमिका में दिखाया गया है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि ऐसे सभी वीडियो फर्जी हैं और एआई का उपयोग करके बनाए गए हैं। इससे भी बुरी बात यह है कि कुछ समाचार चैनल बिना यह पुष्टि किए कि ये असली हैं या छेड़छाड़ की गई हैं, इन्हें समाचार के रूप में प्रस्तुत कर देते हैं।’
 

 

मीडिया से किया अनुरोध

विज्ञापन

अभिनेता ने लोगों और मीडिया से जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपील की। उन्होंने आगे लिखा, ‘आज के समय में जब हेरफेर करने वाले एआई के माध्यम से भ्रामक सामग्री बड़ी तेजी से तैयार की जा रही है, मैं मीडिया संस्थानों से ईमानदारी से अनुरोध करता हूं कि वे जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही उसे सत्यापित करें और रिपोर्ट करें।’ बता दें कि महीनों से यूट्यूब पर चल रहे AI-जनरेटेड ट्रेलर में यह झूठा दावा किया गया था कि फिल्म में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और परेश रावल होंगे।

लोगों को पसंद आ रही अक्षय की ‘जॉली एलएलबी 3’
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ है। इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय के साथ अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें