तिकड़ी को देख खुश हुए फैंस
अक्षय कुमार ने फिल्म 'हे बेबी' के अपने को-स्टार्स रितेश देशमुख और फरदीन खान के साथ मिलकर एक मजेदार रील बनाई है। 'हे बेबी' की इस तिकड़ी ने यह वीडियो फिल्म 'खेल खेल में' के 'हौली हौली' गाने पर बनाई है। वीडियो इतना मजेदार है कि इसे देख किसी की भी हंसी छूट जाए। अक्षय ने पुराने पलों को याद किया है। वीडियो के साथ लिखा है, 'जब 'हे बेबी' की मुलाकात 'हौली हौली' से हुई। 'खेल खेल में' हमने यह ब्लास्ट कर दिया'।