अक्षय खन्ना ने दिया रिएक्शन
मुकेश ने बताया कि फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने अक्षय से बात की। उन्होंने कहा 'आज सुबह मैं उनसे बात कर रहा था और उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। उन्होंने बस कहा, ‘हां, मजा आया।’ जब मैं सेट पर था, तो मैंने उनका प्रोसेस देखा, वह अपनी ही दुनिया में रहते हैं, अपने औरा को संभालते हैं। अपने सीन कई बार पढ़ते हैं और पूरी तरह तैयार रहते हैं। मुझे लगता है कि वह जादू उनके काम में दिखता है।'
जॉनी लीवर से लेकर शक्ति कपूर तक, 90 के दशक के इन कलाकारों ने कॉमेडी से जीता दर्शकों का दिल
अक्षय खन्ना के अभिनय की तारीफ
आपको बता दें कि अक्षय खन्ना ने 'धुरंधर' में गैंगस्टर रहमान डकैत का रोल निभाया है। फिल्म रिलीज होने के बाद से ही उनकी परफॉर्मेंस की काफी चर्चा हो रही है, कई दर्शकों का कहना है कि उन्होंने फिल्म के हीरो रणवीर सिंह को भी पीछे छोड़ दिया।
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने किया कमाल
'धुरंधर' का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। इसमें अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन हैं। 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने खबर लिखे जाने तक बॉक्स ऑफिस पर 422.94 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।