फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhanda 2 X Review: किसी को ब्लॉकबस्टर को किसी ने बताया अजीब, नंदमुरी की 'अखंडा 2' को मिले-जुले रिएक्शन्स

Fri, 12 Dec 2025 09:20 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akhanda 2 Thandavam X Review: साउथ के मेगास्टार नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म को लेकर क्या है यूजर्स का रिएक्शन, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
अखंडा 2 - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नंदमुरी बालकृष्ण की मच अवेटेड फिल्म 'अखंडा 2: थांडवम' अपने रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में थी। तेलुगु सिनेमा की मेगा-एक्शन फिल्म 12 दिसंबर यानी आज दुनिया भर के थिएटर्स में बड़े पैमाने पर रिलीज हो गई है। निर्देशक बोयापति श्रीनु और बालकृष्ण की यह चौथी कोलैबोरेशन है और यही वजह है कि फैंस में एक्साइटमेंट साफ तौर पर नजर आ रही थी। फिल्म को देखने के बाद लोगों की इस पर क्या कुछ प्रतिक्रिया है, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन


'अखंडा 2 थांडवम' पर लोगों का रिएक्शन 
एक्स पर नेटिजन्स की मानें तो फिल्म की ओपनिंग ही इतनी दमदार है कि थिएटर में तालियों और सीटियों की गूंज थमती नहीं। एक यूजर ने लिखा कि बालकृष्ण की स्क्रीन प्रेजेंस इस बार और भी आक्रामक और प्रभावशाली है। वहीं कई यूजर्स ने इसे रोंगटे खड़े करने वाली फिल्म बताया। एक यूजर ने लिखा-  एक्शन कोरियोग्राफी इस बार पहले भाग की तुलना में कहीं ज्यादा क्रिस्प और तीव्र है। डायलॉग्स भले ही सरल रखे गए हों, लेकिन उनकी डिलीवरी बालकृष्ण अपने खास अंदाज में ऐसा पेश करते हैं कि हर सीन में एनर्जी महसूस होती है।
 
 
 
 
 
 
जहां एक तरफ कई लोगों ने इस फिल्म को ब्लॉक बस्टर बताया वहीं कुछ लोगों को ये पूरी तरह से क्रिंज लगी। एक यूजर ने लिखा- क्रिंज। क्रिंज। क्रिंज प्रो मैक्स। वहीं एक और यूजर ने कहा कि वो हिंदू है लेकिन उसके बावजूद भीबिना किसी लॉजिक वाली इस फिल्म को नहीं देखेगा। एक यूजर ने लिखा- यह फिल्म इतनी भी खराब नहीं है, बस इसकी लंबाई थोड़ी ज़्यादा हो गई है। अगर इसे 2–3 मिनट कम कर देते, तो बिल्कुल ठीक रहती। 
विज्ञापन







फिल्म की स्टारकास्ट 
14 रील्स प्लस और आईवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म पहली किस्त की कहानी को आगे बढ़ाती है। सिनेमैटोग्राफर सी रामप्रसाद की कैमरा वर्क और थमन एस के बैकग्राउंड स्कोर ने फिल्म की ऊर्जा को कई गुना बढ़ा दिया है। एडिटिंग तम्मीराजू ने संभाली है जबकि प्रोडक्शन डिज़ाइन एएस प्रकाश का है। कास्ट में बालकृष्ण के साथ हर्षाली मल्होत्रा, संयुक्ता मेनन, आदी पिनिसेट्टी और कबीर दुहन सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Kis Kisko Pyaar Karun 2: कपिल शर्मा को फिल्म के लिए मिले करोड़ों, जानें आयशा खान-त्रिशा चौधरी की भी फीस

वीकेंड पर धमाका करने को तैयार
5 दिसंबर से टलकर 12 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म पहले ही वीकेंड में शानदार ओपनिंग करने को तैयार दिख रही है। शुरुआती रिएक्शन्स ने साफ कर दिया है कि ‘अखंडा 2: थांडवम’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि बालकृष्ण फैंस के लिए एक जश्न बनने जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें