चौथी बार साथ काम कर रहे बोयापति-नंदमुरी
बोयापति श्रीनु द्वारा निर्देशित, 'अखंड 2' फिर से सुर्खियों में है। दरअसल, अब निर्माताओं ने एलान किया है कि वे आज शाम 5:31 बजे एक रोमांचक अपडेट फैंस के साथ साझा करेंगे। वहीं, अब दर्शक भी इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि आज फिल्म से जुड़ी कौन सी दिलचस्प जानकारी साझा की जाएगी। बोयापति श्रीनु के साथ नंदमुरी का यह चौथा सहयोग है।
फिल्म की शूटिंग
इससे पहले अक्तूबर में फिल्म के शीर्षक का एलान करते हुए नंदमुरी बालकृष्ण ने भी इस फिल्म से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की थी। साथ ही यह जानकारी भी दी थी कि शूटिंग शुरू हो चुकी है। अभिनेता ने फिल्म का पोस्टर जारी किया था। इसके साथ लिखा था, 'सिम्हा, लीजेंड और अखंडा...सेंसेशनल ब्लॉकबस्टर फिल्मों की हैट्रिक के बाद एक और ब्लॉकबस्टर 'अखंडा 2' की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस बार हमारी सहयोग दुनियाभर में धमाल मचाएगा। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।'
फिल्म के कलाकार
फिल्म 'अखंडा 2' पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होगी। इसे हिंदी, अंग्रेजी के अलावा कई अन्य हिंदी भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म में प्रज्ञा जैसवाल मुख्य भूमिका में हैं, जिसका निर्माण 14 रील्स प्लस बैनर के तहत राम अचंता और गोपीचंद अचंता ने किया है। थमन ने संगीत तैयार किया है। वहीं इस बीच नंदमुरी बालकृष्ण अपनी अगली फिल्म 'डाकू महाराज, बॉबी कोल्ली द्वारा निर्देशित, 12 जनवरी, 2025 को भव्य रिलीज के लिए तैयार हैं।