फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकांक्षा चामोला: एक्ट्रेस ने हटाए गौरव खन्ना के फोटोज, सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो, एलिमनी पर क्या दिया जवाब?

Sun, 13 Sep 2026 10:19 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Akanksha Chamola unfollowed Gaurav Khanna: आकांक्षा चामोला और गौरव खन्ना के रिश्तों का तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब अभिनेत्री ने गौरव को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया है।
विज्ञापन
आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आकांक्षा चामोला और गौरव खन्ना के रिलेशनशिप में काफी मुश्किलें चल रही हैं। इसी बीच आकांक्षा ने पति गौरव को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने एक्टर से जुड़ी सभी तस्वीरें और रील भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर दी हैं। जानें क्या है पूरा मामला? 

सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो  

  • अब तक आकांक्षा और गौरव सोशल मीडिया पर एक आदर्श कपल की तरह दिखाई देते थे।
  • मगर ‘लॉकअप 2’ में आकांक्षा ने कहा था कि वह और गौरव अब अलग हो रहे हैं।
  • इसके बाद से ही फैंस के बीच दोनों का रिश्ता चर्चा का विषय बना हुई था।
  • मगर अब रिपोर्ट्स के मुताबिक आकांक्षा ने गौरव को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है।
  • इतना ही नहीं अब उन्होंने एक्टर की फोटोज और रील्स भी अपने अकाउंट से हटा दिया।
विज्ञापन

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@akankshagkhanna

एलिमनी की खबराें पर क्या बोलीं आकांक्षा? 
पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर यह खबरें भी चल रही हैं कि आकांक्षा ने गौरव से तलाक के बदले 10 करोड़ रुपये की एलिमनी की मांग की है। मगर हाल ही में मैशेबल इंडिया को दिये एक इंटरव्यू में आकांक्षा ने कहा, 'अगर मैंने गौरव से 10 करोड़ मांगे होते और मुझे वो मिल गए होते तो मैं यहां बैठी होती? सच में मेरे पास इतने पैसे होते ना तो मैं कब का ये देश छोड़ कर चली गई होती।'

विज्ञापन

आकांक्षा चमोला, गौरव खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@GauravKhanna

क्या है कपल के अलगाव की वजह? 

  • आकांक्षा और गौरव की शादी साल 2016 में हुई थी। 
  • फिलहाल दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं।
  • तलाक की वजह बताते हुए आकांक्षा ने कहा था कि दोनों के बीच भविष्य और परिवार नियोजन को लेकर अलग विचार थे।
  • जहां गौरव पिता बनना चाहते थे, जबकि आकांक्षा बच्चे नहीं चाहती थीं।
  • हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल यही एक कारण नहीं है और दोनों ने काफी सोच-विचार के बाद यह निर्णय लिया है।
  • आकांक्षा ने यह भी कहा कि उनके और गौरव के बीच किसी तरह की कोई कड़वाहट नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें