यूजर ने की 'अजेय' की तारीफ
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है 'वह फिल्म आ गई जिसने दिलों में आग जला दी। सच्चाई की ताकत, सरकार का गर्व। एक साधु की तपस्या और एक मुख्यमंत्री की प्रतिभा। एक संत से मुख्यमंत्री बनने तक की यात्रा। 'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी''
पसंद आई फिल्म 'अजेय'
एक दूसरे एक्स यूजर ने भी फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने फिल्म 'अजेय' का पोस्टर शेयर करते हुए हिंदी में उसी तरह का कैप्शन लिखा है जैसे ऊपर वाले यूजर ने अंग्रेजी में लिखा है। उन्होंने लिखा 'आ गयी वो मूवी जिसने दिलों में आग लगा दी है...'
तमिलनाडु में हो रहा फिल्म का विरोध
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'अजेय' को कतर और सऊदी अरब में बैन किया गया है। इस पर एक यूजर ने सवाल पूछा है। उन्होंने लिखा है 'कतर और सऊदी अरब ने फिल्म अजेय को बैन कर दिया है, इसकी वजह समझ में आती है। वह इस्लामिक देश हैं इसलिए उन्होंने ऐसा किया, लेकिन तमिलनाडु में इसका विरोध क्यों हो रहा है? पूरे भारत के लोग साउथ की फिल्मों को प्यार देते हैं। अगली बार हिंदी राज्यों से उम्मीद मत करना।'