फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajey The Untold Story Of A Yogi: CM योगी की बायोपिक की रिलीज का रास्ता साफ, इस दिन सिनेमाघरों में लगेगी फिल्म

Wed, 03 Sep 2025 11:46 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ajey The Untold Story Of A Yogi Release Date: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बनी फिल्म 'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' कई दिनों से सेंसर बोर्ड में अटकी हुई थी। अब आखिरकार फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है।

विज्ञापन
अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म 'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' कई दिनों से सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) में अटकी हुई थी। वजह ये थी कि फिल्म को मंजूरी मिलने में देरी हो रही थी, जिस कारण से फिल्म के निर्माताओं ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब करीब 1 महीने बाद फिल्म की रिलीज की नई डेट का एलान हुआ है। जानिए कब दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म। 

विज्ञापन


कब रिलीज होगी फिल्म?
'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म के रिलीज की नई तारीख की घोषणा की है। ये फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी जानकारी मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी। इसके कैप्शन में लिखा, ‘जंग लंबी थी पर इरादा लोहे की तरह पक्का था, अब उसे अंजाम तक पहुंचने का समय आ गया है। एक कठिन संघर्ष के बाद, आखिरकार जीत का जश्न मना रहे हैं।’
 


पहले इस दिन रिलीज होने वाली थी फिल्म
सीएम योगी के जीवन पर आधारित यह फिल्म 'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' पहले 01 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी। इसके बाद सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने में देरी होने के कारण इसे अब नई तारीख पर रिलीज किया जाएगा। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Ravi Kishan: रवि किशन ने सुनाया मजेदार किस्सा, किया सलमान खान की फिल्म को याद, वीडियो हुआ वायरल

फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म में दिनेश लाल यादव, परेश रावल, अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा विक्रांत सिंह और सरवर आहूजा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म शांतनु गुप्ता की किताब 'द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर' पर आधारित है। रविंद्र गौतम ने योगी आदित्यनाथ की इस बायोपिक को निर्देशित किया है। इस फिल्म का म्यूजिक, बैकग्राउंड स्कोर मीत ब्रदर्स ने तैयार किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें