फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Son Of Sardaar 2: रिलीज से पहले ही फिल्म की बढ़ी मुश्किलें, 'सैयारा' और 'महावतार नरसिम्हा' ने बिगाड़ा खेल?

Wed, 30 Jul 2025 08:32 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Son Of Sardaar 2 Struggles To Get Screens: अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' को रिलीज से पहले ही बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल फिल्म को स्कीन्स लेने के लिए काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
सन ऑफ सरदार 2 - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ 1 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है, लेकिन इसके रिलीज से पहले ही इसे स्क्रीन मिलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर जहां फिल्म को बड़े स्तर पर रिलीज करने की योजना थी, वहीं दूसरी ओर सिनेमाघरों में पहले से चल रही हिट फिल्मों और एक और बड़ी रिलीज की मौजूदगी ने इसे बड़ा झटका दे दिया है। 
विज्ञापन


रिलीज से पहले ही लगा बड़ा झटका
दरअसल पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अजय की फिल्म के निर्माताओं का प्लान था कि इसे देशभर में 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाए, लेकिन अब ये घटकर लगभग 2500 स्क्रीन्स तक सिमटता नजर आ सकता है। इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह है ‘सैयारा’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ जैसी फिल्में, जो इस समय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा प्रदर्शन कर रही हैं। दोनों ही फिल्में मौजूदा वक्त में थिएटर मालिकों को फायदा पहुंचा रही हैं इसलिए वो अभी इन्हें हटाने के लिए तैयार नहीं हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Katy Perry: कनाडा के पू्र्व पीएम जस्टिन ट्रूडो को डेट कर रहीं कैटी पेरी? डिनर डेट की तस्वीरों ने मचाई सनसनी
विज्ञापन


डिस्ट्रीब्यूटर्स बनाम एग्जिबिटर्स
सूत्रों के मुताबिक, ‘सन ऑफ सरदार 2’ के डिस्ट्रीब्यूटर्स चाहते हैं कि फिल्म को कुल शो टाइमिंग्स का 60 प्रतिशत हिस्सा दिया जाए। मगर थिएटर संचालकों की सहमति महज 35 प्रतिशत तक ही सीमित है। कई सिंगल स्क्रीन थिएटर्स ने सिर्फ दिन में दो शो देने की बात कही है, वहीं नॉन-नेशनल चेन सिनेमाज में भी यही रुख देखने को मिल रहा है। पीवीआर आईनॉक्स जैसे बड़े मल्टीप्लेक्स मालिकों ने इस स्थिति पर नाराजगी भी जताई है।

'धड़क 2' का स्मार्ट गेमप्लान
इस हफ्ते रिलीज हो रही सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ ने इस हंगामे से खुद को दूर रखने के लिए एक अलग रणनीति अपनाई है। फिल्म सिर्फ 1000 स्क्रीन पर रिलीज की जाएगी और ये शहरी बाजारों पर केंद्रित होगी। इससे ‘धड़क 2’ को स्क्रीन को लेकर संघर्ष नहीं करना पड़ रहा है, जबकि ‘सन ऑफ सरदार 2’ को सीमित शोज में ही दर्शकों को लुभाने की चुनौती है।

31 जुलाई तक स्थिति हो पाएगी साफ
हालांकि हालात मुश्किल हैं, लेकिन फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि 31 जुलाई की सुबह तक फाइनल शो अलॉटमेंट का फैसला हो सकता है। निर्माताओं और थिएटर मालिकों के बीच बातचीत जारी है और आखिरी वक्त में कुछ फैसला लिया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें