अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद नेटिजंस एक्स पर प्रतिक्रियाएं देते हुए इसकी तारीफें कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि यूजर्स ने क्या-क्या कमेंट किए।
नेटिजंस बोले- ट्रेलर एंटरटेनिंग है
अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनी रॉम-कॉम फिल्म दे दे प्यार दे 2 का ट्रेलर लंबे इंतजार के बाद आज मंगलवार को रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर को देखने के बाद नेटिजंस ने एक्स पर अपने विचारों को साझा किया है। एक यूजर ने कहा, 'डबल मस्ती के साथ वापस आ रही फिल्म।' इसके अलावा एक यूजर ने कहा, 'ट्रेलर एंटरटेनिंग है।'
यह खबर भी पढ़ें:
रकुल का प्यार पाने के लिए माधवन को पटाने निकले अजय, 'दे दे प्यार दे 2' का ट्रेलर रिलीज; लगेगा रॉम-कॉम का तड़का
कब रिलीज होगी फिल्म?
निर्माताओं ने ट्रेलर लॉन्च के साथ फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। 'दे दे प्यार दे 2' 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज और लव फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। इस फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के अलावा आर. माधवन, मीजान जाफरी, गौतमी कपूर और इशिता दत्ता जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।