अजय देवगन ने शेयर किया पोस्ट
अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें तनुजा और वीणा देवगन मदर्स डे पर केक काटती नजर आ रही हैं। इस मौके पर काजोल तालिया बजा रही हैं और फिर अचानक चिल्लाती हैं, 'प्लास्टिक है'। दरअसल, वे केक के ऊपर लगी प्लास्टिक पर इशारा करती हैं। अजय देवगन ने इसके साथ लिखा है, 'हमारी मां और हमारे बच्चों की मॉम को हैप्पी मदर्स डे। आप सभी के आभारी हैं हम'।
काजोल ने शेयर कीं प्यारी तस्वीरें
अभिनेत्री काजोल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा है, 'मेरी जिंदगी की दो शानदार और प्यारी मांओं को मदर्स डे मुबारक हो। केक बेहद लजीज था'। इस पोस्ट पर सबा पटौदी ने रिएक्ट करते हुए हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। फैंस भी तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मां आपके स्पर्श में वह जादू है, जो हमारी टूटती हिम्मत को भी बल प्रदान करता है। हैप्पी मदर्स डे मां'!