फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn: प्रकृति से जुड़ने का गहरा संदेश देती है अजय देवगन की ये शॉर्ट फिल्म ‘अर्थिंग’, देखें पूरा वीडियो

Sun, 01 Jun 2025 02:18 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

World Environment Day 2025: विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ जागरुकता अभियान के तहत अभिनेता अजय देवगन अभिनीत एक शॉर्ट फिल्म रिलीज की गई है। देखें।

विज्ञापन
अर्थिंग - फोटो : इंस्टाग्राम- @imtiazaliofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी 5 जून को दुनियाभर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा। इसी के उपलक्ष्य में फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली ने लोगों को जागरुक करने के लिए अजय देवगन अभिनीत एक शॉर्ट और आकर्षक फिल्म बनाई है। यह 'अर्थिंग' नामक वीडियो दिल को छू लेने वाला है, जिसमें प्राकृतिक महत्व को दर्शाया गया है। 

विज्ञापन


जड़ से जुड़ने की बात करता है ये वीडियो
फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप साझा किया है। यह शॉर्ट फिल्म उन्हीं के निर्देशन में बनाई गई है, जिसका नाम है 'अर्थिंग'। इसमें अजय देवगन और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में हैं। इस शॉर्ट वीडियो की शुरुआत कारखानों से निकल रहे धुएं, कूड़े के ढेर और दूषित नदियों के साथ होती है। इसके बाद अभिनेता अजय देवगन अपनी गाड़ी एक जगह रुकवाकर हरे-भरे पार्क की जमीन पर आकर लेट जाते हैं और गहरी सांस लेते हैं। वहीं, अभिनेत्री शरवरी वाघ भी आ जाती हैं, जिस पर अभिनेता कहते हैं कि वो अर्थिंग ले रहे हैं। यानी अपने मूल अर्थात् धरती से जुड़ने की बात कहते हैं। इस वीडियो के जरिए प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित करने का संदेश दिया गया है। 




प्रकृति को बचाने की जरूरत
इस एक मिनट 53 सेकेंड के वीडियो ने एक गहरा संदेश देने का काम किया है। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित यह वीडियो प्लास्टिक प्रदूषण से लड़ने और प्राकृतिक संसाधनों को ढंग से उपभोग करने की ओर इशारा करता है। वहीं इसने संदेश दिया कि पृथ्वी को उपचार की जरूरत है और हमें भी। कभी-कभी इसे याद रखने के लिए बस एक पल की शांति की जरूरत होती है, जो इस वीडियो ने बहुत ही बेहतरीन ठंग से बताया है। 
विज्ञापन


अर्थिंग के बारे में 
इम्तियाज अली के निर्दशन में इस वीडियो को बनाया गया, जिसमें अजय देवगन और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में नजर आए। वहीं, इसे भामला फाउंडेशन के द्वारा सहयोग मिला, तो रवीन ग्रुप के बैनर तले इसका निर्माण किया गया। इसके अलावा इसके  लेखन की जिम्मेदारी भी इम्तियाल अली ने ही संभाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें