फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aishwarya Rai: दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचीं ऐश्वर्या राय, AI जेनरेटेड तस्वीरों को लेकर की ये अपील

Tue, 09 Sep 2025 11:56 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aishwarya Rai Reached Delhi HC: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। उनका इल्जाम है कि कई प्रोडक्ट उनकी एआई जेनरेटेड तस्वीर बिना इजाजत के इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अदालत से अपील की है कि उनकी एआई जेनरेटेड तस्वीरों के बेजा इस्तेमाल से उन्हें सुरक्षा दी जाए। ऐश्वर्या राय का कहना है कि उनकी तस्वीरों को बिना उनकी इजाजत के व्यवसायिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने अदालत से अपने व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

ऐश्वार्या की याचिका में क्या है?
ऐश्वर्या राय ने अपनी याचिका में कहा 'अवास्तविक अंतरंग तस्वीरों का इस्तेमाल कॉफी, मग और अन्य सामान बेचने के लिए किया गया है। जिन स्क्रीनशॉट्स में तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई है, वे ऐश्वर्या राय की कभी नहीं थीं। ये सभी एआई जनरेटेड हैं।' 

यह खबर भी पढ़ें: Police Roles: रानी मुखर्जी से लेकर अजय देवगन तक, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया पुलिस का दमदार किरदार

नाम और चेहरे से कमा रहे पैसा
लाइव ला ने ऐश्वर्या के वकील संदीप सेठी के हवाले से लिखा 'वे मेरे संगठन के नाम पर पैसे कमा रहे हैं। यूट्यूब पर जो स्क्रीनशॉट हैं, उनमें छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने ऐसी तस्वीरों को अधिकृत किया है। ये सभी एआई द्वारा उत्पन्न की गई हैं।'
वकील ने यह भी आरोप लगाया कि 'एक सज्जन केवल नाम और चेहरा लगाकर पैसा इकट्ठा कर रहे हैं। उनके नाम और तस्वीर का इस्तेमाल किसी की यौन इच्छाओं को संतुष्ट करने के लिए किया जा रहा है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।'
इसके अलावा, वकील ने यह भी बताया कि राय की तस्वीरें वॉलपेपर और टी-शर्ट पर बिना अनुमति के बेची जा रही हैं।

ऐश्वर्या राय 1994 - फोटो : सोशल मीडिया
हाई कोर्ट आदेश पारित करेगा
तर्कों को सुनने के बाद, दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ ने मौखिक रूप से संकेत दिया कि वह प्रतिवादियों को चेतावनी देते हुए एक अंतरिम आदेश पारित करेंगे।
विज्ञापन

'और प्यार हो गया' से बॉलीवुड में डेब्यू
ऐश्वर्या राय ने साल 1997 में फिल्म 'और प्यार हो गया' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। वह कई प्रोडक्ट की ब्रांड एंबेसडर भी रही हैं। फिल्मों के अलावा उन्हें विज्ञापनों से मोटी कमाई होती है। ऐसे में उनका इल्जाम है कि जिन प्रोडक्ट ने उनकी एआई जेनरेटेड तस्वीर इस्तेमाल की उन्होंने इसके लिए उनसे इजाजत भी नहीं ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें