फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aishwarya Rai: तलाक की अफवाहों के बीच ‘बच्चन’ के बिना स्क्रीन पर दिखा ऐश्वर्या का नाम, नेटिजन्स ने किया रिएक्ट

Thu, 28 Nov 2024 01:00 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aishwarya Rai Bachchan: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में दुबई में आयोजित ‘ग्लोबल वूमेन फोरम 2024’ में हिस्सा लिया। इस दौरान स्क्रीन पर उनका नाम बिना ‘बच्चन’ सरनेम के प्रदर्शित हुआ, जिसके बाद नेटिजन्स ने अटकलें लगानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्रियों में से एक हैं।  वह अपनी खूबसूरती, अभिनय, कौशल और बुद्धिमत्ता के लिए जानी जाती हैं। हाल के कुछ दिनों से ऐश्वर्या और अभिषेक के वैवाहिक जीवन की परेशानियों के बारे में खबरें सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाती हैं। हालांकि, कुछ दिनों पहले अमिताभ बच्चन ने उठ रहे इन सवालों की निंदा की। अब इस मामले को दोबारा तब हवा मिल गई, जब दुबई में हुए एक कार्यक्रम में ऐश्वर्या राय का नाम स्क्रीन पर बच्चन के नाम के बिना दिखाया गया। जिस पर, नेटिजन्स ने प्रतिक्रिया देनी शुरु कर दी और अटकलें लगाने लगें की यह गलती से हुआ है या बात कुछ और है। 
विज्ञापन


ऐश्वर्या राय बच्चन  शाही पोशाक में आईं नजर
‘ग्लोबल वूमेन फोरम 2024’ से ऐश्वर्या के कई वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहे हैं। वीडियो में ऐश्वर्या मंच की शोभा बढ़ाते हुए नजर आ रही हैं। अभिनेत्री का लुक भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस दौरान अभिनेत्री ने नीले रंग की ड्रेस पहनी थी जिसमें एक ट्रेल था। ऐश्वर्या ने इसे कढ़ाई वाली जैकेट के साथ पहना था। उन्होंने बोल्ड आई मेकअप और हल्के रंगी की लिपस्टिक लगा रखी थी।
Singham Again Day 27 Collection: 'सिंघम अगेन' की सभी उम्मीदें खत्म, लाखों में सिमटी अजय देवगन की फिल्म की कमाई
विज्ञापन


ऐश्वर्या के लुक से नेटिजन्स हुए प्रभावित
 ऐश्वर्या का यह कैजुअल लुक लोगों को काफी पसंद आया। दुबई इवेंट में ऐश्वर्या ने अपने प्रशंसकों को अपनी सुंदरता और स्टाइल स्टेटमेंट से चौंका दिया। कुछ प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उनकी प्रशंसा करते हुए उन्हें क्वीन कहा। एक उपयोगकर्ता ने कहा की, "क्वीन ने अपनी उपस्थिति से हमें गौरवान्वित किया है।"
 


जब कान में अपनी ड्रेस के लिए हुई थी ट्रोल
‘77वें कान फिल्म फेस्टिवल’ में ऐश्वर्या को उनके ड्रेस के लिए जहां एक ओर प्रशंसा मिली थी, वहीं, दूसरी ओर उन्हें ट्रोल भी किया गया था। मशहूर फैशन डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक की डिजाइन की हुई ड्रेस अभिनेत्री ने पहनी थी। पहले दिन, अभिनेत्री ने काले रंग की ड्रेस पहनी थी, जिस पर फूलों की सजावट थी, जबकि दूसरे दिन, वह 'पीकॉक क्वीन' बन गईं और झालरदार डिटेल वाली थ्रीडी गाउन पहनी।
Dhanush Aishwarya Divorce: धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के तलाक पर आया कोर्ट का फैसला, जानें क्या है नतीजा?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें