फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actress: इस अभिनेत्री की पहली फिल्म रही थी फ्लॉप, सलमान के साथ काम करके बन गईं सुपरस्टार

Sat, 22 Mar 2025 10:27 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Famous Actress: बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिर पर नाकाम रही थी। लेकिन आज वह सबसे अमीर अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री - फोटो : फोटो- यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड हस्तियों की कहानियां बहुत ही अजीब हैं। कुछ कलाकारों को शुरूआत में ही कामयाबी मिल जाती है, तो वहीं कुछ कलाकारों को अपनी जगह बनाने में वक्त लगता है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि एक ऐसी कलाकार हैं, जिनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी लेकिन आज वह बहुत मशहूर कलाकार हैं तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी?
विज्ञापन

सबसे अमीर अभिनेत्रियों में से एक हैं
जी हां हम बात कर रहे हैं ऐश्वर्या राय बच्चन की। उनकी पहली फिल्म फ्लॉप रही थी। इसके बाद उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म की। आज वह सबसे अमीर अभिनेत्रियों में से एक हैं। आज ऐश्वर्या राय की कुल जायदाद 900 करोड़ है। वह अपने पति अभिषेक बच्चन से चार गुना ज्यादा अमीर हैं। अभिषेक बच्चन की जायदाद 280 करोड़ रुपये है। इस तरह से ऐश्वर्या आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे कामयाब अभिनेत्रियों में से एक हैं।
Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय के आई वांट टू टॉक कहते ही तनाव में आ जाते हैं अभिषेक, आखिर क्या है वजह?
 

ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऐश्वर्या की पहली फिल्म रही थी फ्लॉप
ऐश्वर्या राय ने 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने सर किया। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही वह एक बड़ा नाम थीं। उन्हें पहली फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' मिली। लेकिन उन्होंने ये फिल्म नहीं की। उन्होंने बड़े पर्दे पर आने से पहले मॉडलिंग को चुना। इसके बाद ऐश्वर्या राय ने फिल्म 'और प्यार हो गया' (1997) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रही थी। फिल्म ने कुल 11.46 करोड़ रुपयों की कमाई की।
Dhanashree Verma: तलाक के सवाल पर भावुक दिखीं धनश्री, कहा- पहले गाना सुनो
 
विज्ञापन

ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb
ऐश्वर्या ने कामयाब फिल्में
ऐश्वर्या ने साल 1999 में 'हम दिल दे चुके सनम' से वापसी की। फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली थे। फिल्म में अजय देवगन और सलमान खान थे। फिल्म कामयाब रही। फिल्म ने 51 करोड़ रुपयों की कमाई की। इसके बाद ऐश्वर्या ने देवदास, धूम 2, गुरू और रोबोट जैसी फिल्मों में काम किया। आखिरी बार ऐश्वर्या को पोन्नियिन सेलवन पहले और दूसरे पार्ट में देखा गया। ऐश्वर्या राय फिल्म के अलावा विज्ञापन से पैसा कमाती हैं। वह रियल एस्टेट में भी पैसे निवेश करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें