फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या ने छुए पीएम मोदी के पैर, सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में बोलीं- मानव सेवा ही ईश्वर की सेवा

Wed, 19 Nov 2025 01:14 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Satya Sai Baba Birth Centenary Celebration: आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन हुआ, इसमें राजनीति से लेकर सिनेमा जगत तक की हस्तियां मौजूद दिखीं। इस खास अवसर पर ऐश्वर्या राय ने सत्य साईं बाबा की सीख को याद किया।
विज्ञापन
सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में ऐश्वर्या राय - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय शामिल हुईं। कार्यक्रम में बाेलते हुए ऐश्वर्या राय ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। साथ ही सत्य साईं बाबा के बताए रास्ते पर चलने की बात कही। ऐश्वर्या राय बच्चन ने इसी कार्यक्रम के मंच पर पीएम मोदी के पैर छुए। प्रधानमंत्री ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया। 

विज्ञापन


स्वामी जी के उपदेशों को याद किया 
कार्यक्रम में ऐश्वर्या राय बच्चन कहती हैं, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इस खास अवसर पर हमारे साथ हैं, मैं उनका आभार व्यक्त करती हूं। मैं उनकी प्रेरणादायक बातें सुनने के लिए उत्साहित हूं। मोदी जी की उपस्थिति इस शताब्दी समारोह में हमें श्री सत्य साईं बाबा के उपदेशों की याद दिलाती है। स्वामी जी ने कहा था कि मानव सेवा ही ईश्वर की सेवा है। स्वामी जी हमेशा एक सार्थक, उद्देश्यपूर्ण और आध्यात्मिक जीवन जीने के लिए कहते थे। उन्होंने अनुशासन, समर्पण, भक्ति, दृढ़ संकल्प और विवेक जैसी पांच बातों को महत्व देने की बात कही थी।’  

 
विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: ढाई साल से कोई फिल्म नहीं की, फिर भी करोड़ों की मालकिन हैं ऐश्वर्या; जन्मदिन पर जानिए कैसा रहा करियर

कार्यक्रम में सादगी भरे अंदाज में नजर आईं ऐश्वर्या
इस कार्यक्रम में ऐश्वर्या राय बच्चन अपने सादगी भरे लिबास को लेकर भी चर्चा में रहीं। उन्होंने कार्यक्रम में एक स्थान पर फूल रखते हुए देखा गया। वह कई महिलाओं से घिरी नजर आईं। वह सत्य साईं बाबा से जुड़े इस कार्यक्रम में काफी प्रसन्न दिख रही थीं।

वर्कफ्रंट पर क्या कर रही हैं ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय ने दो साल पहले एक साउथ इंडियन फिल्म पोन्नियिन सेल्वन की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने अब तक कोई प्रोजेक्ट नहीं किया है। लेकिन वह इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में नजर आईं। यहां भी वह अपने लुक को लेकर काफी चर्चा में रहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें