फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zubeen Garg: गायक जुबीन गर्ग के निधन के बाद मुख्यमंत्री ने उठाया कदम, असम में नहीं होगा यह फेस्टिवल

Wed, 24 Sep 2025 04:50 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zubeen Garg Death: गायक जुबीन गर्ग सिंगापुर में एक कार्यक्रम में परफॉर्म करने गए थे। इससे पहले स्कूबा डाइविंग के दौरान हुए हादसे में उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम सरकार ने बुधवार को नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल के मुख्य आयोजक श्यामकनु महंत पर राज्य में कोई भी समारोह या कार्यक्रम आयोजित करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। गायक जुबीन गर्ग अपने निधन से पहले इस महोत्सव में शामिल होने सिंगापुर गए थे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

सिंगापुर में हुआ था जुबीन का निधन
जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय निधन हो गया। वह महंत और उनकी कंपनी द्वारा आयोजित चौथे नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में भाग लेने के लिए दक्षिण-पूर्व एशियाई देश गए थे।

सीएम ने पोस्ट में क्या लिखा?
सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा 'राज्य सरकार ने श्यामकानु महंत और उनसे जुड़े किसी भी संगठन को असम के भीतर कोई भी समारोह या उत्सव आयोजित करने से प्रतिबंधित करने का फैसला किया है। राज्य सरकार केंद्र से यह भी अनुरोध करेगी कि वह उन्हें किसी भी तरह की वित्तीय सहायता न दे।'
 
विज्ञापन

दिवंगत जुबीन गर्ग - फोटो : इंस्टाग्राम@zubeen.garg
कई राज्य सरकारों का है समर्थन
नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल को कई केंद्रीय मंत्रालयों द्वारा प्रायोजित किया जाता है। इसे लगभग सभी पूर्वोत्तर राज्य सरकारों से भी समर्थन प्राप्त है।

23 सितंबर को हुआ गर्ग का अंतिम संस्कार
मंगलवार को गुवाहाटी के बाहरी क्षेत्र कामारकुची के वन्य क्षेत्र में जुबीन गर्ग का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हजारों फैंस ने उनके गीतों को गाकर उन्हें अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें