तमन्ना ने दीपिका की रील को लाइक किया था
आपको बता दें कि कथित तौर पर तमन्ना भाटिया ने दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम रील को लाइक किया। इस रील में वेतन में अंतर, काम के माहौल और महिलाओं के प्रति द्वेष जैसे मुद्दों को उजागर किया गया। तमन्ना की यह पोस्ट दीपिका पादुकोण और फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा के बीच फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर चल रहे विवाद के बीच आई है।
संदीप रेड्डी ने किया था पोस्ट
हाल ही में फिल्म निर्माता संदीप रेड्डी वांगा ने एक पोस्ट की। इसमें उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन लोगों ने इसे दीपिका पादुकोण से जोड़ा। उन्होंने पोस्ट काफी गुस्से में की और दीपिका के व्यवहार को अनप्रोफेशनल बताया। दीपिका पादुकोण पहले वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' का हिस्सा थीं लेकिन बाद में वह इससे अलग हो गईं। दीपिका ने फिल्म में शूटिंग के घटों को कम करने और दूसरी मांगें रखी थीं। इससे वांगा नाराज हो गए।
तमन्ना भाटिया और दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम- @tamannaahspeaks @deepikapadukone
क्या है विराट कोहली का मामला?
इससे पहले विराट कोहली तब चर्चा में आए थे जब इंटरनेट यूजर्स ने देखा कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट ने अभिनेत्री अवनीत कौर की एक पोस्ट लाइक की। विराट ने बाद में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटा सा नोट शेयर करके इस बारे में सफाई दी। उन्होंने लिखा 'मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि फीड साफ करते समय, ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम ने गलती से कोई इंटरैक्शन दर्ज कर लिया है। इसके पीछे कोई इरादा नहीं था। मैं गुजारिश करता हूं कि कोई धारणा न बनाई जाए। आपकी समझ के लिए धन्यवाद।'