फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी देओल और अमिताभ बच्चन के बाद पैप्स से नाराज दिखे रोहित शेट्टी, सामने आकर पूछ लिया ये सवाल

Fri, 14 Nov 2025 09:14 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rohit Shetty: धर्मेंद्र के मामले को लेकर पैपराजी पर पहले सनी देओल नाराज हुए। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर नाराजगी जताई। अब रोहित शेट्टी ने उनसे सवाल पूछा है। 
विज्ञापन
रोहित शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @buzzzookaspotlight
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत खराब हुई। उनके बारे में हर अपडेट जानने के लिए पैपराजी पहले अस्पताल और फिर उनके घर के आस-पास नजर आए। ऐसे में कई सेलेब्स ने पैपराजी कल्चर पर नाराजगी जताई और इसे गलत बताया। इसी कड़ी में अब निर्देशक रोहित शेट्टी ने पैपराजी से पूछा है कि वह लोग धर्मेंद्र पा जी के घर से हटे या नहीं?
विज्ञापन

 

 

वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रोहित शेट्टी से पैपराजी ने कोई सवाल पूछा। इस पर रोहित शेट्टी ने उनसे पलट कर सवाल पूछ लिया। उन्होंने अपने सामने मौजूद सभी पैपराजी से पूछा 'अरे आप लोग धरम पा जी के यहां से हटे कि नहीं हटे?' इस पर पैपराजीन ने जवाब दिया 'हां हट गए' 

अमिताभ बच्चन ने किया ट्वीट
इससे पहले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने एक्स पर एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा 'नो एथिक्स, कोई भी आचार-नीति नहीं।'
 

सेलेब्स ने जताई पैपराजी पर नाराजगी
इससे पहले जया बच्चन का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह पैपराजी पर गुस्सा करती हुई नजर आ रही थीं। कल सुबह सनी देओल ने पैपराजी पर नाराजगी जताते हुए उनसे हाथ जोड़कर कहा था कि तुम्हें शर्म नहीं आती। इसके अलावा निर्माता करण जौहर, निर्देशक मधुर भंडारकर और अभिनेत्री अमीषा पटेल ने पैपराजी के कल्चर को गलत ठहराया था।
 
विज्ञापन

इसलिए पैपराजी पर नाराज हुए सेलेब्स
आपको बता दें कि इन दिनों दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत खराब है। अभिनेता के स्वास्थ्य को लेकर कई खबरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए। सभी कलाकार पैपराजी से इसलिए नाराज हुए क्योंकि पैपराजी लगातार देओल परिवार की निजता का हनन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें