फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम गोपाल वर्मा: गैंगस्टर ड्रामा में रोमांस का तड़का लगाएंगे मोहित सूरी और रामू; नई फिल्म का किया एलान

Mon, 14 Sep 2026 08:52 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mohit Suri-RGV Movie: फिल्म 'सैयारा' के बाद मोहित सूरी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस बार फिल्म बनाने में राम गोपाल वर्मा भी साथ हैं। रामू ने दिलचस्प अंदाज में फिल्म का एलान किया है।
विज्ञापन
सैयारा-रामगोपाल वर्मा-मोहित सूरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2025 में आई मोहित सूरी निर्देशित फिल्म 'सैयारा' ने सिनेमाघरों में खूब बवाल काटा था। अब वे एक और फिल्म के साथ हाजिर होने वाले हैं। मोहित सूरी नई फिल्म राम गोपाल वर्मा के साथ बनाएंगे। रामू ने बड़े ही रोचक अंदाज में फिल्म की जानकारी फैंस के साथ साझा की है।

विज्ञापन

राम गोपाल वर्मा ने शेयर किया पोस्ट
राम गोपाल वर्मा और मोहित सूरी एक नई फिल्म पकाने वाले हैं। फिल्म के लिए पकाने जैसा शब्द इसलिए इस्तेमाल किया है, क्योंकि इन्होंने अपनी नई फिल्म का एलान ही कुछ इस अंदाज में किया, मानो कोई व्यंजन पेश करने वाले हैं।
राम गोपाल वर्मा ने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपनी और मोहित सूरी की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'मैं और 'सैयारा' वाले मोहित सूरी अगली फिल्म साथ में पका रहे हैं। एक लव डिश जो गैंगस्टर करी से भरपूर होगी। पूरी डिटेल्स आप सभी को जल्द परोसी जाएंगी।
 

मोहित सूरी ने जताई खुशी
मोहित सूरी ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह फो री-शेयर की और RGV के लिए अपना लगाव जाहिर किया। उन्होंने लिखा, "उनकी फिल्में देखने और फिल्ममेकर बनने का सपना देखने से लेकर... उनके साथ फिल्म बनाने तक...और वो भी खुद 'OG गैंगस्टर' राम गोपाल वर्मा के साथ फिल्म बनाने का सपना मिला है। कुछ सफर सच में पूरे हो जाते हैं। यह बात सीधे दिल से निकल रही है'।

विज्ञापन

एलान के साथ फैंस उत्साहित
फिलहाल तो दोनों फिल्म मेकर्स ने एक छोटा सा अपडेट देकर फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही वे पूरी जानकारी भी साझा करेंगे। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स के भी रिएक्शन आ रहे हैं। शमिता शेट्टी ने लिखा, 'वाह'। वहीं, जाकिर खान ने कहा, 'भाई भाई भाई'। मोहिती सूरी की पत्नी, उदिता गोस्वामी ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी और कमेंट किया, 'वाह! आखिरकार ऐसा हो रहा है'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें