फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anushka Sharma: RCB की जीत के बाद अनुष्का के गले लगकर रो पड़े विराट, फैंस बोले- सिर्फ कोहली नहीं हम भी रो रहे

Wed, 04 Jun 2025 12:09 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विराट कोहली की टीम RCB आईपीएल का फाइनल जीत चुकी है। मैच खत्म होते ही वह पत्नी अनुष्का के गले लगकर रो पड़े। यह पल देखकर फैंस भी खुश नजर आए। 


 
विज्ञापन
RCB की जीत के बाद अनुष्का को गले लगाकर रो पड़े विराट कोहली - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज यानी मंगलवार को आईपीएल का फाइनल मैच PBKS यानी पंजाब किंग्स और RCB यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खत्म हो चुका है। RCB ने मैच जीत लिया है। इस जीत के बाद सबसे पहले विराट अनुष्का के पास पहुंचे और उनके गले लगकर रो पड़े। यह दोनों के लिए और इनके फैंस के लिए एक इमोशनल पल था।  

विज्ञापन

 

 


 

 

Trending Videos

RCB की जीत का जश्न मनाती अनुष्का शर्मा - फोटो : एक्स (ट्विटर)
RCB की जीत के बाद खुशी से झूमी अनुष्का 
जैसे ही विराट कोहली की टीम जीत गई तो अनुष्का खुशी से झूम उठी। इसके बाद वह विराट से मिली और दोनों गले लगकर रो दिए। अनुष्का ने RCB के बैटिंग कोच और पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लिकल को भी गले लगाया। उनके आंसू पोंछे। यह पूरी टीम के लिए एक भावुक पल था। 
 
विज्ञापन

फैंस भी हुए इमोशनल 
विराट और अनुष्का को यूं इमोशनल होते देख फैंस भी इमोशनल हो गए। कई यूजर्स ने लिखा, ‘सिर्फ कोहली ही नहीं हम भी रो रहे हैं।’ इसके अलावा कई फैंस ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को जीत की बधाई दी। RCB की इस जीत का इंतजार फैंस कई सालों से कर रहे थे। 

अनुष्का ने जीत के लिए की खूब प्रार्थना 
RCB की जीत से पहले अनुष्का शर्मा को फैंस ने स्टेडियम में विराट के लिए प्रार्थना करते भी देखा था। फैंस अनुष्का के इस नेचर के कायल भी हो गए। कई फैंस बोले- आप ही नहीं हम भी प्रार्थना कर रहे हैं। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें