सुनील शेट्टी, परेश रावल और अक्षय कुमार
- फोटो : एक्स- @bolly_talkies
अभी तक नहीं आया परेश रावल का जवाब
अक्षय की टीम ने परेश रावल को 7 दिन का समय दिया है ताकि वो इस पर अपना पक्ष रख सकें। हालांकि अभी तक उनकी ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
ये खबर भी पढ़ें: Hera Pheri 3: परेश रावल की जगह 'बाबू भैया' के किरदार में दिखेंगे पंकज त्रिपाठी? एक्टर ने सवाल पर तोड़ी चुप्पी
क्यों नाराज हैं अक्षय कुमार?
फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, परेश रावल ने पहले फिल्म के लिए अपनी सहमति दे दी थी। यहां तक कि उन्होंने सोशल मीडिया पर भी फिल्म में अपनी भागीदारी की बात कही थी। फिल्म की शूटिंग भी कुछ हद तक शुरू हो चुकी थी, जिसमें ट्रेलर और एक सीन की रिकॉर्डिंग शामिल थी। लेकिन फिर अचानक परेश रावल ने निर्माताओं को एक नोटिस भेजकर कहा कि वो अब इस फिल्म से नहीं जुड़ना चाहते।
बाबूराव के बिना अधूरी हेरा फेरी!
फिल्म के दो पिछले हिस्सों में परेश रावल का किरदार 'बाबूराव गणपत राव आप्टे' दर्शकों के बीच इतना लोकप्रिय हो गया था कि वह किरदार अब हेरा फेरी की पहचान बन चुका है। तीसरे भाग में भी उन्हें देखकर दर्शक बेहद उत्साहित थे, लेकिन उनके हटने से फिल्म को बड़ा झटका लगा है।