फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ओएमजी 2' की कामयाबी के बाद पंकज त्रिपाठी और अमित राय आए साथ, यहां पढ़ें पूरा मामला

Wed, 23 Apr 2025 12:16 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pankaj Tripathi-Amit Rai Reunite: फिल्म 'ओएमजी 2' में एक साथ काम करने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने निर्देशक अमित राय से नए प्रोजेक्ट के चलते हाथ मिलाया है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
पंकज त्रिपाठी, ओेएमजी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता पंकज त्रिपाठी और निर्देशक अमित राय की फिल्म 'ओएमजी 2' काफी कामयाब रही थी। एक बार फिर दोनों ने एक फिल्म में काम करने के लिए हाथ मिलाया है। इस फिल्म की शूटिंग बिहार में शुरू हो चुकी है और यह 35 दिनों तक चलेगी। बताया जाता है कि फिल्म की कहानी बिहार की संस्कृति पर आधारित है। अभी फिल्म के नाम का ऐलान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

अमित के साथ काम करने पर क्या बोले पंकज त्रिपाठी?
फिल्म में पंकज त्रिपाठी के साथ पवन मल्होत्रा, गीता अग्रवाल, राजेश कुमार जैसे दिग्गज कलाकार हैं। पंकज त्रिपाठी फिल्म 'स्त्री 2', 'मिर्जापुर', 'बरेली की बर्फी' और 'मिमी' में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा 'ओएमजी 2' के बाद अमित राय के साथ काम करना एक तरक्की की तरह लगता है।
Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद फिल्म 'अबीर गुलाल' के बहिष्कार की हो रही मांग, यह है अहम वजह
 

ओएमजी 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
अमित राय के कहानी कहने में गहराई है
पंकज त्रिपाठी के मुताबिक 'ओएमजी 2' मेरे लिए इसलिए खास रही है क्योंकि इसने लोगों को मानवीय और भावनात्मक स्तर पर जोड़ा। निर्देशक अमित की कहानी कहने की शैली में गहराई, ईमानदारी और उद्देश्य की भावना है, जिससे मैं जुड़ता हूं। एक अभिनेता के रूप में एक ऐसी कहानी का हिस्सा बनने से ज्यादा अच्छा कुछ भी नहीं।
Rajkummar Rao: दूल्हा बनने के अलावा राजकुमार राव ने इन फिल्मों में निभाया दमदार किरदार, खूब हुई तारीफ

निर्देशक ने की पंकज त्रिपाठी की तारीफ
निर्देशक अमित राय ने कहा, 'पंकज त्रिपाठी के साथ फिर से काम करना एक रचनात्मक जगह पर लौटने जैसा है। उनके अभिनय में सच्चाई आसानी से मिलती है। यह फिल्म मानवीय रिश्तों, लचीलेपन और बांधने वाले सामाजिक ताने-बाने पर आधारित है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह जी गई जिंदगी और सीखे गए अनुभव का आईना है।'
विज्ञापन

ओएमजी 2 के बारे में
आपको बता दें कि 'ओएमजी 2' साल 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार थे। 
फिल्म में दिखाया गया है कि ईश्वर से डरने वाले कांति शरण मुदगल की जिंदगी तब मुश्किल हो जाती है, जब उनके बेटे को कथित तौर पर 'अश्लील' हरकत की वजह से स्कूल से निकाल दिया जाता है। ईश्वर का एक दूत उनकी मदद के लिए आता है। फिर कांति उन सभी लोगों को सबक सिखाते हैं, जिन्होंने उसके बेटे के साथ गलत किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें