फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर समय रैना ने उठाया बड़ा कदम, अपने इस काम के लिए सोशल मीडिया पर मांगी माफी

Mon, 27 Oct 2025 01:32 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Samay Raina Apologises: कॉमेडियन समय रैना ने अपने जन्मदिन पर लोगों से माफी मांगी है। जानिए क्या है वजह और क्यों उन्होंने मांगी माफी?
विज्ञापन
समय रैना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर समय रैना ने अपनी एक गलती के लिए लोगों से माफी मांगी है। कॉमेडियन ने अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर किए गए चुटकुलों से जुड़े विवाद पर बात की। उन्होंने विकलांग लोगों पर की गई अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगी।

समय ने इस तरह मांगी माफी

विज्ञापन

समय रैना ने जन्मदिन के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। इस स्टोरी में उन्होंने एक नोट लिखा। इस नोट में समय ने लिखा, ‘आज मेरा जन्मदिन है और सिर्फ अपना जन्मदिन मनाने के बजाय, मैं इस दिन जो मेरे लिए साल का सबसे खास दिन है। विकलांग लोगों से माफी मांगने के लिए इस्तेमाल करना चाहता हूं।’

आलोचनाओं का शिकार हुए थे समय

विज्ञापन

समय रैना अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के चलते विवादों में घिर गए थे। समय को विकलांग लोगों पर की गई टिप्पणियों के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, खासकर जब उन्होंने एक महंगे इंजेक्शन की जरूरत वाले बच्चे के लिए एक चैरिटी अभियान का जिक्र किया। शो के वायरल क्लिप्स के बाद व्यापक प्रतिक्रिया हुई और जवाबदेही की मांग की गई। अब रैना ने एक माफीनामा पोस्ट किया और खेद व्यक्त किया।

यह था पूरा मामला
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में हुए विवाद का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। जिसने समय और चार और लोगों को अश्लील चुटकुलों के लिए बिना शर्त सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का निर्देश दिया गया। अदालत ने सरकार से आपत्तिजनक सामग्री, खासकर विकलांग व्यक्तियों, महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों जैसे कमजोर समूहों को लक्षित करने वाली सामग्री को नियंत्रित करने के लिए दिशानिर्देश तैयार करने को भी कहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें