फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Younes Zarou: एड शीरन के बाद बेंगलुरु पुलिस ने जर्मन इंफ्लूएंसर को चर्च स्ट्रीट से हटाया, जमा हुई थी भारी भीड

Thu, 31 Jul 2025 09:32 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

German Influencer Younes Zarou: बेंगलुरु के बीच में मौजूद चर्च स्ट्रीट एक चहल-पहल वाला आकर्षण केंद्र है। यह हर तरह के लोगों को आकर्षित करता है।
विज्ञापन
यूनुस जारू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मन सोशल मीडिया स्टार यूनुस जारू को बुधवार शाम को बेंगलुरु पुलिस ने चर्च स्ट्रीट से जबरदस्ती हटाया। उन्हें कुछ समय के लिए हिरासत में भी लिया गया। यूनुस जारू के दौरे के दौरान उनके चारों ओर भीड़ जमा हो गई थी। इससे पहले सिंगर एड शीरन को बिना इजाजत चर्च स्ट्रीट पर प्रदर्शन करने से रोका गया था।
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर चर्च में आने की जानकारी दी थी
पुलिस ने बताया कि जारू जिनके इंस्टाग्राम पर 21 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, एक बड़े समारोह के लिए बिना किसी इजाजत चर्च स्ट्रीट गए थे। हालांकि, वहां जाने से कुछ समय पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली थी, जिसमें लिखा था 'हम चर्च स्ट्रीट आ रहे हैं।'
पोस्ट की वजह से भारी भीड़ जमा हो गई। इससे व्यस्त इलाके में जन सुरक्षा को लेकर चिंताएं पैदा हो गईं। अधिकारियों को भीड़ के जमा होने की सूचना दी गई और वे तुरंत मौके पर पहुंचे।

जारू को पुलिस ने हिरासत में लिया
पुलिस ने जारू को समझाया कि इतने बड़े समारोह के लिए पूर्व अनुमति की आवश्यकता होती है। पुलिस ने उन्हें संभावित जोखिमों के उदाहरण के तौर पर आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ का हवाला दिया। इस भगदड़ में 11 लोग मारे गए थे। जारू को पुलिस की गाड़ी में ले जाया गया और किसी दूसरी जगह छोड़ दिया गया। जारू ने पुलिस को आश्वासन दिया कि वह अब चर्च स्ट्रीट नहीं आएंगे। 

यह खबर भी पढ़ेंActors Missing: बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके लापता हैं ये स्टार्स, परिवार वालों को है वर्षों से इंतजार

लोगों को आकर्षित करता है चर्च स्ट्रीट
बेंगलुरु के बीच में मौजूद चर्च स्ट्रीट एक चहल-पहल वाला आकर्षण केंद्र है। यह हर तरह के लोगों को आकर्षित करता है।
विज्ञापन

एड शीरन के लाइव परफॉर्मेंस को रोका गया
फरवरी में, कब्बन पार्क पुलिस ने इसी सड़क पर ब्रिटिश संगीतकार एड शीरन के लाइव स्ट्रीट परफॉर्मेंस को यह कहते हुए रोक दिया था कि इस लोकप्रिय गायक-गीतकार ने इसके लिए अनुमति नहीं ली थी। यह कार्यक्रम तब रोका गया जब ग्रैमी विजेता अपना गाना 'शेप ऑफ यू' प्रस्तुत कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें