फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir-Ranveer Deepfake Video: आमिर-रणवीर का डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी ने की अपील, ना करें साझा

Wed, 24 Apr 2024 04:15 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और रणवीर सिंह के डीपफेक वीडियो मामले में डीसीपी ने लोगों से ऐसे वीडियो साझा ना करने की अपील की है। हाल ही में रणवीर सिंह का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन
आमिर खान और रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ दिनों पहले बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और रणवीर सिंह के डीपफेक वीडियो वायरल हुए। इन फर्जी वीडियो में दोनों अभिनेताओं को किसी राजनीतिक दल का समर्थन और विरोध करते दिखाया गया। इसे लेकर अभिनेताओं ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई। चूंकि, मामला बॉलीवुड अभिनेताओं से जुड़ा है और देश में चुनावी माहौल चल रहा है। ऐसे में पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और इसकी जांच में जुटी है। अब अभिनेताओं के डीपफेक वीडियो के मामले में मुंबई के डीसीपी दत्ता नलावडे ने लोगों से इस तरह के वीडियो साझा न करने की अपील की है।
विज्ञापन

 

कंप्यूटर एल्गोरिदम की मदद से बनते हैं डीपफेक वीडियो
डीसीपी नलावडे ने कहा कि दो-तीन केस इस मामले के दर्ज किए जा चुके हैं। छानबीन जारी है। डीपफेक वीडियो आमतौर पर कंप्यूटर के एल्गोरिदम की मदद से एक ही आदमी की कई तस्वीरों और उसकी आवाज का इस्तेमाल कर के बनाया जाता है।
Aparna Das-Deepak Wedding: एक-दूजे के हुए अपर्णा दास और दीपक परम्बोल, सामने आईं विवाह की तस्वीरें
विज्ञापन



ऐसे वीडियो को साझा न करें
डीसीपी ने कहा कि डीपफेक वीडियो की मदद से अपराधी लोगों में गलत संदेश पहुंचाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की अगर उन्हें इस तरह का कोई वीडियो मिलता है, तो उसे साझा ना करें। लोगों को थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। इस तरह के वीडियो देखने में नेचुरल नहीं होते। उनके लिप मूवमेंट, चेहरे का हावभाव, बोलने का तरीका और आवाज ये सारी चीजें मिलती नहीं हैं। अगर हम थोड़ी बारीकी से देखेंगे तो हम फेक वीडियो पहचान लेंगे। ऐसे वीडियो को आगे ना बढ़ाएं और इसकी सूचना दें।
विज्ञापन



दो-तीन और मामलों की हुई पुष्टि
डीसीपी ने बताया कि इस तरह के दो-तीन और मामले सामने आए हैं। शिकायत दर्ज कर ली गई है। इसकी छानबीन भी हो रही है। डीसीपी के अनुसार मुंबई में इस तरह के पांच मामले आ चुके हैं, जिनकी जांच की जा रही है। इससे पहले भी बॉलीवुड और अन्य सिनेमा जगत के लोग डीपफेक वीडियो का शिकार हो चुके हैं। ‘एनिमल’ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का चेहरा किसी अन्य लड़की के शरीर के साथ जोड़कर उनका फर्जी वीडियो वायरल कर दिया गया था। उसके बाद कई अन्य सेलिब्रिटीज के भी वीडियो सामने आए। अब आमिर खान और रणवीर सिंह इसका शिकार हुए हैं।
Baby John New Poster: वरुण धवन के जन्मदिन पर फैंस को मिला सरप्राइज, फिल्म 'बेबी जॉन' का नया पोस्टर रिलीज
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें