अहमदाबाद प्लेन हादसे में बचा अकेला शख्स (बाएं) और थाई सिंगर रुआंगसाक लोयचुसाक (दाएं))
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
दोनों एक ही नंबर की सीट पर बैठे थे
थाई सिंगर ने हालिया एक इंटरव्यू में बताया कि वह 1998 में हुए विमान हादसे में बच गए थे। दरअसल, जिस सीट पर वह बैठे थे, उसका नंबर 11A था। वहीं अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बचने वाला अकेला शख्स विश्वास कुमार रमेश (ब्रिटिश यात्री) भी 11A नंबर की सीट पर बैठा था। 47 साल के रुआंगसाक लोयचुसाक बताते हैं कि थाई एयरवेज की फ्लाइट TG261 में वह सवार थे, जो बैंकॉक से सूरत थानी जा रही थी, जब विमान उतरने की कोशिश कर रहा था तो दलदल में जा गिरा था। इस दुर्घटना में 132 यात्रियों में से 101 और चालक दल के 14 सदस्यों की मौत हो गई, जबकि 45 अन्य घायल हो गए। हाल ही में जब थाई सिंगर ने देखा कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बचा शख्स सीट 11A पर बैठा था तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। वह इस हादसे में मारे गए लोगों के लिए संवदेनाएं भी जाहिर करते हैं।
कितना सच है सिंगर का दावा
कई लोग सिंगर के दावे पर सवाल कर सकते हैं? ऐसे में वह कहते हैं कि उनके पास उस प्लेन का टिकट नहीं है लेकिन जब हादसे की खबर छपी थी तो उनकी सीट नंबर का जिक्र किया गया था। सिंगर का कहना है कि उस हादसे से बचने के बाद उन्हें लगा कि दूसरी जिंदगी मिली है।
भारतीय सेलिब्रिटी भी हादसे दुखी
अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश से कई सेलिब्रिटीज भी दुखी नजर आए। कई सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया के जरिए दुख भी व्यक्त किया। दुख व्यक्त करने वाले तीनों खान यानी सलमान, शाहरुख और आमिर खान शामिल रहे। अहमदाबाद प्लेन क्रैश के दुखद हादसे के बाद सलमान खान ने अपना एक इवेंट कैंसिल कर दिया था। इसके बाद साउथ एक्टर विष्णु मांचू ने भी अपनी फिल्म ‘कन्नप्पा’ से जुड़ा इवेंट रद्द कर दिया था। हाल ही में हिना खान ने भी अपनी शादी की पार्टी इस कारण से कैंसिल की है।