तालिबान सरकार ने किए बदलाव
अफगानिस्तान में साल 2021 से तालिबान सरकार है। तालिबान ने अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों के लौटने के बाद सत्ता संभाली थी। सत्ता पर काबिज होने के बाद तालिबान सरकार ने फिल्मों और संगीत को लेकर कई नियम-कानून बदले हैं। सत्ता संभालने के कुछ ही समय बाद, नई सरकार ने सभी सिनेमाघरों को बंद करने का आदेश दिया था। इस साल 13 मई में सरकार ने अफगान फिल्म एडमिनिस्ट्रेशन को भंग करने का एलान किया।
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की हो रही बात
एरियाना सिनेमा की शुरुआत 1963 में हुई थी। काबुल प्रशासन ने फैसला किया कि सिनेमाघर हटाकर वहां एक नया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। काबुल नगर पालिका के प्रवक्ता नियामतुल्लाह बरकजई ने कहा नगर पालिका अपनी जमीन का विकास करना चाहती है ताकि आय बढ़ाई जा सके और शहर में सकारात्मक बदलाव लाए जा सकें।