फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदनान सामी: 'पहले मुझसे राइट्स लो, तब फिल्म बनाओ'; पाकिस्तानी जासूस पर बनी फिल्म पर सिंगर ने दिया ऐसा बयान?

Mon, 28 Sep 2026 12:01 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

Adnan Sami On Udta Teer promotions: आयुष्मान खुराना इन दिनों आगामी फिल्म 'उड़ता तीर' को लेकर सुर्खियों में हैं। वे प्रमोशन के लिए समय रैना के शो में पहुंचे। वहां फिल्म में उनके किरदार की तुलना अदनान सामी से की गई। 
विज्ञापन
उड़ता तीर-अदनान सामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष्मान खुराना की आगामी फिल्म 'उड़ता तीर' का ट्रेलर बीते दिनों रिलीज हुआ। दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया और अब इसकी रिलीज का इंतजार है। 'उड़ता तीर' एक स्पाई कॉमेडी फिल्म है। आयुष्मान खुराना इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। वे हाल ही में समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' में पहुंचे। यहां अचानक इस फिल्म का कनेक्शन अदनान सामी से जोड़ दिया गया।

विज्ञापन

समय के शो में प्रमोशन के लिए पहुंचे आयुष्मान
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'उड़ता तीर' एक पाकिस्तानी जासूस पर आधारित है। यह मुख्य भूमिका आयुष्मान खुराना ने निभाई है। मगर, फिल्म का कनेक्शन अचानक अदनान सामी से कैसे जुड़ा? दरअसल, समय रैना के शो में आयुष्मान से अपनी फिल्म के बारे में बताने के लिए कहा गया। उन्होंने जब बताया कि फिल्म में वे पाकिस्तानी जासूस हैं, जो भारत आता है। यहां उसकी याददाश्त चली जाती है। 

कैसे जोड़ा अदनान सामी से कनेक्शन?
आयुष्मान आगे कहते हैं, 'जासूस को देशभक्ति याद रहती है, लेकिन देश कौन सा है यह भूल जाता है'। इस पर शो पर मौजूद एक कॉमेडियन ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'वो (आयुष्मान का किरदार) अदनान सामी है'। फिल्म की थीम और आयुष्मान के किरदार की तुलना अदनान सामी से होने पर समय रैना, आयुष्मान समेत सभी लोग ठहाके लगाने लगते हैं। 
विज्ञापन

अदनान सामी ने क्या कहा?
यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर अदनान सामी ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है, 'पहले मुझसे राइट्स लो और फिर फिल्म बनाओ'। एक यूजर ने अदनान को टैग कर लिखा, 'लव यू कैप्टन'। इस पर अदनान ने जवाब दिया, 'अब 'जनरल' हूं। बात करें फिल्म 'उड़ता तीर' की तो यह 09 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आकाश कौशिक निर्देशित इस फिल्म में सारा अली खान भी अहम भूमिका में हैं।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें