रोमांस से भरपूर है गाना
अदनान सामी ने कहा कि लोग भी चाहते थे और आशा जी किसी को मना नहीं करती हैं। इस तरह से गाना सामने आया। उन्होंने बताया कि 'आओ ना' एक ऐसा गाना है जो दिल की भाषा समझता है। कुणाल वर्म के द्वारा लिखा गया ये गाना रोमांस से भरपूर है। गाने के बारे में बात करते हुए अदनान सामी ने कहा 'यह नोक-झोंक का गाना है। यह बहुत प्यारा गाना है। इसलिए इसे जब मैंने आशा जी के सामने गाया तो उन्हें यह बहुत पसंद आया। इसलिए हम साथ आए और रिकॉर्ड किया। मुझे उम्मीद है कि लोग इसे बहुत पसंद करेंगे।'
अदनान सामी का काम
आपको बता दें अदनान सामी को भारत में बहुत पसंद किया जाता है। उन्हें साल 2020 में पद्म श्री पुरस्कार मिल चुका है।
उन्होंने कई बेहतरीन गाने गाए हैं जिनमें मुझको भी तो लिफ्ट करा दे, तेरा चेहरा, कभी तो नजर मिलाओ, तू सिर्फ मेरा महबूब और कुछ प्यार भी कर हैं।