गायक अदनान सामी ने पहली बार अपनी बिटिया मेदिना की तस्वीरें लोगों से शेयर की हैं। 9 मई 2017 को जन्मीं यह नन्ही परी अदनान और उनकी पत्नी रोया की पहली संतान हैं।
ट्विटर पर यह क्यूट फैमिली फोटो पोस्ट करते हुए अदनान सामी ने लिखा, 'मैं और रोया सातवें आसमान पर हैं। मेदिना के आने से हम भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।'
It gives me great pleasure in sharing the photos of our beloved daughter Medina with you...
May God bless her always...🙏💖😊 pic.twitter.com/FbSOPLxtqC— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) July 12, 2017
रोया फारियाबी अदनान सामी की तीसरी पत्नी हैं। दोनों ने साल 2010 में शादी की थी। गौरतलब है कि अदनान सामी बहुत जल्द फिल्म 'अफगान-इन सर्च ऑफ ए होम' के साथ एक्टिंग करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।