फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adivi Sesh: 'डकैत' के बाद आदिवि शेष ने किया अपनी अगली फिल्म का एलान, जानें किसके साथ करेंगे काम?

Fri, 10 Apr 2026 07:34 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Adivi Sesh Next Movie: अभिनेता आदिवि शेष  ने अपनी अगली फिल्म की जानकारी फैंस को दे दी है। वो जल्द ही राहुल रविंद्रन की अगली फिल्म में नजर आएंगे। 
विज्ञापन
आदिवी शेष और रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदिवि शेष अभिनीत फिल्म 'डकैत' इस शुक्रवार को रिलीज हुई है। इसके साथ ही शुक्रवार को एक्टर ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा भी कर दी है। खास बात यह है कि इसमें वो रश्मिका मंदाना की पिछली फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' के निर्देशक के साथ काम करेंगे।
विज्ञापन

  
राहुल रविंद्रन करेंगे फिल्म का निर्देशन
मृणाल ठाकुर के साथ फिल्म 'डकैत' में काम करने के बाद अब आदिवि शेष अपनी अगली फिल्म पर जुटेंगे। इस फिल्म का निर्देशन हालिया रिलीज रश्मिका मंदाना की फिल्म 'द गर्लफ्रेंड ' के निर्देशक राहुल रविंद्रन करेंगे।

अदिवि शेष और राहुल रविंद्रन - फोटो : X
स्टार कास्ट पर नहीं दी कोई जानकारी
अदिवि इन दिनों फिल्म 'जी2' की शूटिंग कर रहे हैं। इसे पूरा करने के बाद वो इस अगली फिल्म पर काम शुरू करेंगे। फिलहाल फिल्म के नाम को लेकर किसी तरह की कोई घोषणा नहीं हुई। ना ही मेकर्स ने फिल्म की बाकी कास्ट की जानकारी दी है।
विज्ञापन

फिल्म 'डकैत' का एक सीन - फोटो : अमर उजाला
पहले दिन 'डकैत' ने कितने कमाए?
10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'डकैत' का निर्देशन शनेल देव ने किया है। इसमें आदिवि शेष के अलावा मृणाल ठाकुर, अनुराग कश्यप और प्रकाश राज अहम भूमिकाओं मे हैं। फिल्म ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ 9 लाख रुपये का कारोबार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें