यामी गौतम ने सारा अर्जुन की तारीफ की
इस पोस्ट पर यामी गौतम ने कमेंट किया। उन्होंने सारा की तारीफ की। उन्होंने लिखा 'तुम ही आज और कल हो, सारा... तुमने जो किया है, उस पर मुझे बहुत गर्व है।' इस पोस्ट पर सारा अर्जुन ने रिप्लाई करते हुए लिखा 'आभार जताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।'
धुरंधर 2 में सारा अर्जुन
- फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य धर ने किया सारा अर्जुन को रिप्लाई
सारा की पोस्ट पर कमेंट करते हुए आदित्य धर ने लिखा 'जिस तरह से आप चीजों को महसूस करती हैं, उसमें एक हिम्मत है। जिस तरह से आप दुनिया को दिखाती हैं, उसमें गरिमा है। इस सफर पर भरोसा करने के लिए और ईमानदारी के साथ डटे रहने के लिए आपका धन्यवाद।'
'धुरंधर 2' में सारा का किरदार
'धुरंधर 2' में जहां रणवीर सिंह ने हमजा अली का किरदार निभाया है। वहीं सारा अर्जुन ने इसमें उनकी पत्नी यलीना का किरदार निभाया है। इसमें संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और राकेश बेदी भी अहम किरदारों में हैं।