फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayana: रामायण की झलक आते ही टी-सीरीज ने रिलीज किया 'आदिपुरुष' का गाना, यूजर्स बोले- 'जलन दिख रही है...'

Thu, 03 Jul 2025 04:21 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

T-Series Trolled: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का फर्स्ट लुक मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इसके बाद इस फिल्म को लेकर तो लोगों ने रिएक्शन्स आ ही रहे हैं लेकिन इसी बीच टी-सीरीज और आदिपुरुष फिल्म के डायरेक्टर से भी लोग काफी नाराज दिखे।  
विज्ञापन
रामायण - फोटो : IMDb
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डायरेक्टर नितेश तिवारी की रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ के फर्स्ट लुक के सामने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मच गई। रणबीर श्रीराम के किरदार में चमक रहे हैं, जबकि यश रावण के रूप में अपने लुक की छाप छोड़ रहे हैं। लेकिन इसी बीच जब फैंस इस फिल्म की झलक की तारीफ कर रहे थे तब टी-सीरीज ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ का एक गाना अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया। बस फिल्म के मेकर्स की इसी बात ने यूजर्स को नाराज कर दिया और टी-सीरीज को जमकर ट्रोल किया गया।

यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं

विज्ञापन

कई यूजर्स ने टी-सीरीज और फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत को आड़े हाथों लिया। एक यूजर ने लिखा, ‘टी-सीरीज ने आदिपुरुष का गाना उसी वक्त क्यों अपलोड किया जब रामायण का वीडियो सामने आया? क्या ये इरादतन किया गया ड्रामा है या बस एक कॉइनसिडेंस?’ रामायण इफेक्ट! आदिपुरुष की टीम तो अब छिपकर रो रही है—जलन साफ तौर पर दिख रही है।'

 


 

 

बता दें कई यूजर्स का मानना है कि आदिपुरुष की टीम जानबूझकर ऐसे समय पर गाना डालकर ध्यान भटकाना चाह रही थी। कुछ ने टी-सीरीज को सार्वजनिक माफी मांगने के लिए कहा, तो कुछ ने इसे ‘बेकार मर्केटिंग टेक्निक’ बताया।

सोशल मीडिया पर रामायण बनाम आदिपुरुष

विज्ञापन

रामायण की पहली झलक को लेकर जो जोश था, आदिपुरुष की ये टाइमिंग उस उत्साह पर पानी भी फेरने का काम कर सकती थी। लेकिन सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं ने आदिपुरुष की टीम पर उल्टा असर किया। यूजर्स ने इसे रणनीतिक ‘जेलीसी मूव’ बताया, जिससे आदिपुरुष ट्रेंड तो होने लगा लेकिन नेगेटिव रिएक्शन्स के साथ। कई यूजर्स ने फिल्म 'आदिपुरुष' से भी रामायण की तुलना करना शुरू कर दिया और प्रभास की फिल्म को लेकर कई तरह के मीम्स बनाए गए।

रणबीर की जमकर हो रही तारीफ
फिल्म के पहले लुक में रणबीर कपूर को धनुषधारी योद्धा के रूप में दिखाया गया है। उनकी आंखों में दृढ़ निश्चय और पीठ पर टंगे धनुष के साथ वो एक सच्चे योद्धा की तरह दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में दिख रहा उदयमान सूरज और बादलों का समावेश इस पोस्टर को और भी भव्य बनाता है। रणबीर के इस लुक ने साबित कर दिया है कि वो राम के किरदार में जान फूंकने वाले हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म? 
‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा। दूसरी किस्त 2027 में रिलीज होगी। अभी से दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें