फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शानदार अनुभव रहा, वे फिल्म का चेहरा हैं'; अदा शर्मा ने बताया 'गवर्नर' में मनोज बाजपेयी संग काम करने का अनुभव

Mon, 27 Apr 2026 05:52 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Governor The Silent Saviour: अदा शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें वे मनोज बाजपेयी के साथ स्क्रीन साझा करती दिखेंगी। एक्ट्रेस ने उनके साथ काम करने का अनुभव शेयर किया है।
विज्ञापन
अदा शर्मा-मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदा शर्मा जल्द ही फिल्म 'गवर्नर' में मनोज बाजपेयी के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। यह पहली बार है, जब दोनों सितारे पहली बार साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म से मनोज और अदा का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। हाल ही में अभिनेत्री ने मनोज बाजपेयी के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। उन्होंने क्या कहा? जानिए

विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज बाजपेयी के साथ काम करके खुश अदा
अदा शर्मा ने आगामी फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए खुशी जताई है। उन्होंने कहा ,'मुझे उनके साथ स्क्रीन शेयर करके बहुत खुशी हो रही है। हमारे डायरेक्टर बहुत ही बेहतरीन हैं, जो खुद भी एक शानदार एक्टर हैं'। उन्होंने मनोज बाजपेयी की तारीफ करते हुए उन्हें शानदार बताया। अदा ने बताया है कि वे उनके साथ काम करके बेहद खुश हैं।

बोलीं- 'मेरे किरदार में कई सरप्राइज हैं'
अदा शर्मा ने मनोज के साथ पहली बार काम करने के बारे में बात करते हुए समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, 'वह इस फिल्म का चेहरा हैं। 'गवर्नर' में वह गवर्नर की भूमिका निभा रहे हैं, और वे वाकई जबर्दस्त हैं'। एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'उनके साथ काम करके अच्छा लग रहा है। हमारे डायरेक्टर बहुत ही बेहतरीन हैं। मेरे किरदार में भी एक अच्छा-खासा सरप्राइज है और यह कुछ ऐसा रोल है, जो मैंने पहले कभी नहीं किया है'। हालांकि, अदा ने अपनी आने वाली फिल्म में अपने किरदार के बारे में ज्यादा डिटेल्स साझा नहीं कीं।

कब रिलीज होगी फिल्म? 
फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। यह एक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है, जो देश के किसी राष्ट्रीय संकट के इर्द-गिर्द बुनी हुई है। इसकी कहानी सुवेंदु भट्टाचार्जी, सौरभ भरत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने मिलकर लिखी है। जावेद अख्तर ने इसके गीत लिखे हैं, वहीं म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने तैयार किया है। यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म का निर्देशन चिन्मय मांडलेकर ने किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें