बेबी के साथ शेयर कीं फोटोज
जरीन खान ने आज बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी भांजी के साथ फोटो शेयर की हैं। एक तस्वीर में जरीन ने बेबी गर्ल का हाथ थामा हुआ है। दूसरी फोटो में वे बेबी को गोद में लेकर दुलार कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने बेबी का फेस रिवील नहीं किया है। पोस्ट के साथ जरीन ने लिखा है, 'पहली नजर का प्यार होता है। तुम्हारा स्वागत है मेरी प्यारी भांजी'।
2010 में किया इंडस्ट्री में डेब्यू
जरीन खान ने फिल्म 'वीर' से डेब्यू किया था। उन्होंने साल 2010 में आई फिल्म 'वीर' में राजकुमारी यशोधा का किरदार निभाया था। इस फिल्म में सलमान खान लीड रोल में नजर आए। काफी वक्त से जरीन पर्दे से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2019 में आई फिल्म 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' में देखा गया। जरीन कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुकी हैं।