एक्ट्रेस ने आरोपों को बेबुनियाद करार दिया
उर्वशी ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर सभी आरोपों को बेबुनियाद करार दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि उनका फोटोशूट पूरी तरह से नियमों के तहत हुआ था और इसके लिए उन्होंने आयोजन समिति से पूर्व अनुमति ली थी।
उर्वशी ने बिना नाम लिए ट्रोल करने वालों पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ 'नकाबपोश अकाउंट्स' बिना किसी जानकारी के झूठ फैलाते हैं और यह सब उन लोगों को निशाना बनाने का तरीका है जो देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ऊंचा कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Alia Bhatt: आलिया भट्ट संग Cannes से उर्वशी ने साझा की सेल्फी, फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन
‘लोग पचा नहीं पा रहे मेरी तारीफ’
उन्होंने आगे लिखा कि कुछ लोग इस सच्चाई को पचा नहीं पा रहे कि एक भारतीय अभिनेत्री ग्लोबल लेवल पर इतनी सराहना पा रही है। उर्वशी ने कहा कि वो ऐसे ट्रोल्स को ब्लॉक कर चुकी हैं और लोगों से भी अपील की कि वो इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।
अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में ये भी साफ किया कि उनके आत्मविश्वास और मेहनत को कोई कम नहीं कर सकता। उनका कहना था कि वो हमेशा से भारत की संस्कृति और पहचान को गौरव से प्रदर्शित करती आई हैं और आगे भी करेंगी।
उर्वशी को मिले मिक्स्ड रिएक्शन्स
गौरतलब है कि कान में उर्वशी का तोता बैग और ड्रेस को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी। सोशल मीडिया पर उनके लुक्स को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। जहां कुछ फैन्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे, वहीं कुछ उन्हें ट्रोल करने में भी जुटे हैं।