फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tara Sutaria: हाथों में हाथ डाल साथ निकले तारा और वीर, भीड़ से बचते-बचाते दोनों ने साथ किया डिनर

Sat, 02 Aug 2025 12:51 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tara Sutaria And Veer Pahariya Dinner Date: अभिनेत्री तारा सुतारिया एक बार फिर रूमर्ड बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के साथ स्पॉट हुईं। दोनों ने मुंबई में डिनर एक साथ एन्जॉय किया।
विज्ञापन
तारा और वीर - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों एक्ट्रेस तारा सुतारिया और 'स्काई फोर्स' फेम एक्टर वीर पाहाड़िया अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चाओं में हैं। हाल ही में ये जोड़ी एक डिनर डेट पर हाथों में हाथ डाले नजर आई। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट होते हैं और अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन दोनों एक दूसरे के काफी करीब नजर आते हैं।
विज्ञापन


तारा और वीर की डिनर डेट
मुंबई के एक लोकप्रिय रेस्टोरेंट के बाहर जब तारा और वीर पहुंचे तो पहले से मौजूद फैंस और पैपराजी की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान जैसे ही तारा कार से उतरीं, वीर ने तुरंत उनका हाथ थामा और उन्हें धीरे-धीरे भीड़ से बचाते हुए अंदर तक पहुंचाया। उन्होंने न केवल तारा का ख्याल रखा, बल्कि विनम्रता के साथ भीड़ से अनुरोध करते हुए वो तारा को वहां से ले गए।
 


ये खबर भी पढ़ें: Coolie: शाम 7 बजे रिलीज हाेगा ‘कुली’ ट्रेलर, फिल्म को मिला ‘ए’ सर्टिफिकेट; 14 अगस्त को ‘वॉर-2’ से होगी टक्कर
विज्ञापन


डिनर डेट पर दिखा ग्लैमरस लुक
इस मौके पर तारा ने एनिमल प्रिंट बॉडीसूट और ओवरसाइज ब्लैक शर्ट को जैकेट की तरह पहनकर एक स्टाइलिश और बोल्ड लुक अपनाया। वहीं वीर ने ऑल-ब्लैक लुक में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उनका सिंपल लेकिन एलीगेंट फैशन सेंस खूब पसंद किया जा रहा है। दोनों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या सच में डेट कर रहे हैं तारा और वीर?
पिछले कुछ महीनों से तारा और वीर को लेकर लगातार डेटिंग की चर्चाएं हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये रिश्ता अभी नया है और दोनों एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले तारा का नाम आदर जैन से जुड़ चुका है, जो करीना कपूर और रणबीर कपूर के कजिन हैं। हालांकि दोनों का रिश्ता अब अतीत की बात हो चुका है। आदर ने इस साल की शुरुआत में तारा की दोस्त अलेखा अदवाणी से शादी कर ली। इसके बाद तारा का नाम अभिनेता अरुणोदय सिंह के साथ भी जोड़ा गया, लेकिन तारा ने इस रिश्ते को सिर्फ दोस्ती बताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें