फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shruti Haasan: श्रुति हासन के इस सरप्राइज से चौंक गए एक्टर नानी, खुशी से अभिनेत्री को लगाया गले; वीडियो वायरल

Sat, 26 Apr 2025 02:56 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shruti Haasan-Nani: अभिनेत्री श्रुति हासन ने अभिनेता नानी को उनकी फिल्म ‘हिट 3’ के प्रमोशन के दौरान सरप्राइज कर दिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। जानिए कैसे श्रुति ने नानी को किया सरप्राइज।
विज्ञापन
श्रुति हासन और नानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@shrutzhaasan और @nameisnani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलुगु अभिनेता नानी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘हिट 3’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म की बाकी कास्ट के साथ वो अलग-अलग जगहों पर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच चेन्नई में फिल्म के प्रमोशन के दौरान सेट पर नानी को एक सरप्राइज मिला। इस सरप्राइज विजिट ने नानी के चेहरे पर मुस्कान ला दी। ये सरप्राइज उन्हें अभिनेत्री श्रुति हासन ने दिया।

श्रुति की सरप्राइज विजिट से खुश हुए नानी

विज्ञापन

‘हिट: द थर्ड केस’ के प्रमोशन में जुटे अभिनेता नानी चेन्नई में फिल्म के प्रचार के दौरान तब खुशी से चौंक गए जब उनसे और फिल्म की पूरी टीम से मिलने अभिनेत्री श्रुति हासन अचानक पहुंच गई। श्रुति हासन की इस सरप्राइज विजिट से हर कोई खुशी से हैरान रह गया। श्रुति हासन से मिलकर नानी काफी खुश हुए। श्रुति हासन का ये सरप्राइज वीडियो अब वायरल है।
 




इस वीडियो में दिखता है कि श्रुति अचानक नानी से मिलने उनकी वैनिटी में पहुंचती हैं। दोनों गले मिलते हैं। इसके बाद श्रुति और नानी के बीच एक लंबी बातचीत होती है। इस दौरान श्रुति जिम के कपड़ों में लग रही हैं। वो शार्ट और टीशर्ट में है और अपने कंधे पर एक बैग टांगे हुए हैं। जबकि अभिनेता नानी व्हाइट टीशर्ट और क्रीम कलर की फेडेड ट्राउजर में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Singh: मुंबई में 'धुरंधर' की शूटिंग पूरी करके अब इस शहर रवाना होंगे रणवीर सिंह, सामने आई जानकारी

1 मई को रिलीज होगी फिल्म ‘हिट: द थर्ड केस’
अभिनेता नानी की फिल्म ‘हिट: द थर्ड केस’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सैलेश कोलानू द्वारा निर्देशित ये फिल्म हिट यूनिवर्स का हिस्सा बनने वाली तीसरी फिल्म है। इससे पहले इसके दो पार्ट आ चुके हैं। फिल्म एक गुस्सैल पुलिस अधिकारी की कहानी पर केंद्रित है, जिसे कई हत्याओं के लिए जिम्मेदार सीरियल किलर की जांच का नेतृत्व करने का काम सौंपा गया है। फिल्म में नानी के अलावा श्रीनिधि शेट्टी, आदिल पाला, राव रमेश, ब्रह्माजी और मगंती श्रीनाथ जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह खबर भी पढ़ें: Jaideep Ahlawat: ‘हाथी राम चौधरी ने मेरे लिए काफी कुछ बदल दिया’, जयदीप ने बताया कैसे संभालते हैं फेम का प्रेशर

‘कुली’ में नजर आएंगी श्रुति
श्रुति हासन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कुली’ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वो सुपरस्टार रजनीकांत के साथ नजर आएंगी। इससे पहले श्रुति 2023 में आई फिल्म ‘सालार’ में नजर आई थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें